IndiaUttar Pradesh

नोएडा में भीषण गर्मी के बीच बदला स्कूलों का समय… जानें अब क्या होगा टाइम

Noida News: उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार चल रही लू के प्रकोप को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने गौतम बुद्ध नगर के सभी बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक संचालित विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिए हैं. नए आदेश के तहत अभी सभी स्कूल सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे. ये आदेश सरकारी, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड सहित जिले के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर सामान्य रूप से लागू होगा.

नोएडा में भीषण गर्मी के बीच बदला स्कूलों का समय… जानें अब क्या होगा टाइम

दरअसल, पिछले कई दिनों से जिले में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है. दोपहर के समय चल रही लू और तेज धूप के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था. इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव का निर्णय लिया है. ताकि विद्यार्थियों को दोपहर की भीषण गर्मी से बचाया जा सके.

सभी स्कूलों के लिए जारी हुआ आदेश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने बताया कि विद्यालयों के समय में किया गया यह बदलाव केवल सरकारी स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगा. जिले में संचालित सभी बोर्ड के निजी सहायता प्राप्त एवं सरकारी विद्यालयों पर यह आदेश समान रूप से लागू होगा. बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है इसके लिए सभी शिक्षण संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन करना होगा.

शिक्षक संघ की मांग पर लिया निर्णय

प्राथमिक शिक्षक संघ ने लगातार बढ़ रही गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों का समय बदलने की मांग की थी. शिक्षक संघ के प्रति मंडल ने जिलाधिकारी मैदा रूपम से मुलाकात कर बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तत्काल निर्णय लेने का अनुरोध किया था. प्रशासन ने मामले को गंभीरता से देखते हुए तुरंत आदेश जारी कर दिया. अभिभावकों का कहना है कि स्कूलों का समय बदलना जनहित में लिया गया महत्वपूर्ण फैसला है. पढ़ाई के साथसाथ बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करना चाहिए.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply