CricketIndia

वैभव सूर्यवंशी के अनोखे सेलिब्रेशन का खुला राज, बयान ने जीता फैंस का दिल

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में अर्धशतक जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अपने खास सेलिब्रेशन का राज खोला है। युवा बल्लेबाज ने बताया कि उनका जश्न परिवार और कोचों को समर्पित था। साथ ही उन्होंने कहा कि वह किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी के अनोखे सेलिब्रेशन का खुला राज, बयान ने जीता फैंस का दिल

Vaibhav Sooryavanshi on his celebration: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज शानदार अंदाज में किया। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 126 रन के लक्ष्य को सिर्फ 13.2 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया।

वैभव ने महज 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला टी20 अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उनका खास सेलिब्रेशन भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। अब बीसीसीआई की ओर से जारी वीडियो में रिंकू सिंह से बातचीत के दौरान वैभव ने अपने इस अनोखे जश्न के पीछे की वजह का खुलासा किया है।

अपने खास सेलिब्रेशन के पीछे Vaibhav Sooryavanshi बताई भावुक कहानी

बीसीसीआई द्वारा जारी वीडियो में वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि अर्धशतक पूरा करने के बाद हाथों से ‘A’ का इशारा उन्होंने अपने पिता के लिए किया था। वहीं डगआउट की ओर डबल थंब्सअप का इशारा उनकी मां के लिए था, जिसके बारे में उन्होंने पहले ही रिंकू सिंह से चर्चा की थी। वैभव ने कहा कि वह अपनी इस पारी को अपने परिवार, कोचों और उन सभी लोगों को समर्पित करना चाहते हैं, जिन्होंने उनके अच्छे और बुरे समय में हमेशा उनका साथ दिया।

Just a teenager living the dream 🥹

🎥 In conversation with Vaibhav Sooryavanshi The youngestever T20I halfcenturion 🫡 By @ameyatilak #TeamIndia | #ZIMvINDhttps://t.co/Y9APDmKCOX

— BCCI July 24, 2026

‘मैं किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले रहा’

मैच के बाद बातचीत में वैभव ने साफ कहा कि वह किसी भी उपलब्धि को हल्के में नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि जहां भी खेलूं, अपना सर्वश्रेष्ठ दूं और टीम के लिए योगदान देता रहूं। मैं लगातार अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं।” युवा बल्लेबाज के इस परिपक्व बयान ने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया।

डेब्यू के बाद पहली बड़ी पारी से बढ़ा आत्मविश्वास

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू के बाद शुरुआती तीन मुकाबलों में वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके थे। ऐसे में जिम्बाब्वे दौरे पर सभी की नजरें उन पर टिकी थीं। उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से भुनाया और सिर्फ 19 गेंदों में 50 रन बनाकर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। उनकी इस पारी ने भारतीय टीम की आसान जीत में अहम भूमिका निभाई।

हरारे का मैदान बन गया पसंदीदा

वैभव ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब को लेकर भी दिलचस्प प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ मैदान ऐसे होते हैं, जहां बल्लेबाजी करने में अलग ही आनंद आता है और हरारे भी उन्हीं मैदानों में से एक है। युवा बल्लेबाज ने संकेत दिए कि उन्हें यहां की परिस्थितियां काफी रास आती हैं। अब फैंस को उम्मीद होगी कि वह सीरीज के बाकी मुकाबलों में भी इसी तरह की धमाकेदार पारियां खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाएंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply