India

रील देखकर समझा अमीर, गाड़ी में मोबाइल बांधकर ट्रेस किया घर व उड़ाए 5.50 लाख; नागपुर में 2 चोर गिरफ्तार

Nagpur Social Media Burglary: नागपुर सोशल मीडिया पर डाले गए ‘पैसों की बारिश’ वीडियो को देखकर एक परिवार के पास बड़ी संपत्ति होने का अंदाजा लगाकर सेंधमारी करने वाले 2 आरोपियों को बेलतरोड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम सम्यक उर्फ पोंग्या दाभने और अक्षय लोखंडे बताए गए।

रील देखकर समझा अमीर, गाड़ी में मोबाइल बांधकर ट्रेस किया घर व उड़ाए 5.50 लाख; नागपुर में 2 चोर गिरफ्तार
रील देखकर समझा अमीर, गाड़ी में मोबाइल बांधकर ट्रेस किया घर व उड़ाए 5.50 लाख; नागपुर में 2 चोर गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, समीर नगर पंचायत के कामों का ठेका लेते हैं। वे बेलतरोड़ी क्षेत्र में किराये के मकान में पत्नी और 2 बेटियों के साथ रहते हैं। कुछ दिन पहले वे बेटियों के साथ खेल रहे थे। इस दौरान करीब 50,000 रुपये के नकली नोटों का इस्तेमाल कर मजाक में ‘पैसों की बारिश’ हो रही है, ऐसा वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

मोबाइल ट्रैक कर घर की रेकी, फिर 5.5 लाख की सेंधमारी

पर यह वीडियो समीर के परिचित श्रेयस बोरकर ने देखा और उसने सम्यक दाभने और अक्षय लोखंडे के साथ मिलकर सेंधमारी की साजिश रची। वाहन पर मोबाइल बांधकर लगाया घर का पता समीर के घर का सही पता पता नहीं होने के कारण श्रेयस ने अक्षय का मोबाइल चुपके से समीर के वाहन पर बांध दिया।

मोबाइल की लोकेशन के आधार पर घर का पता निश्चित किया गया। इसके बाद मोबाइल वापस निकाल लिया गया। के लिए आरोपियों ने सुबह का समय चुना। समीर के सुबह टहलने जाने के बाद घर में ताला लगा होने की पुष्टि कर सम्यक को खिड़की से घर में घुसा।

उस समय समीर की पत्नी और दोनों बेटियां सो रही थीं। घर में रखी नकदी और गहनों सहित करीब 5.50 लाख रुपये का माल सम्यक ने खिड़की से बाहर खड़े साथियों को दे दिया। इसके बाद सभी फरार हो गए।

तकनीकी जांच से हुआ खुलासा

समीर के घर लौटने के बाद चोरी की घटना सामने आई। उनकी शिकायत पर बेलतरोडी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीनियर पीआई रितेश अहेर के मार्गदर्शन में पुलिस ने परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसमे आरोपी दोपहिया वाहन पर दिखाई दिए।

पुलिस को दोपहिया वाहन का नंबर मिला। हालांकि यह वाहन पुणे में पंजीकृत होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने पुणे से वाहन की जानकारी हासिल कर आरोपियों का पीछा किया।

आगे की तकनीकी जांच और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर आरोपियों के वाडी क्षेत्र की एक लॉज में होने की जानकारी मिली, इसके बाद पुलिस ने सम्यक और अक्षय को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply