India

​मम्मी हेजल का हाथ थामे एयरपोर्ट पहुंचे युवराज के लाडले, बेटी औरा को देख फैंस बोले- बिल्कुल पापा की कॉपी!

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह भले ही अब क्रिकेट के मैदान पर पहले की तरह नजर नहीं आते, लेकिन उनकी निजी जिंदगी अक्सर सुर्खियों में रहती है। इस बार चर्चा उनके दोनों बच्चों की हो रही है। युवराज की पत्नी और अभिनेत्री हेजल कीच हाल ही में अपने बेटे और बेटी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। बच्चों की मासूमियत और उनकी प्यारी हरकतों ने कैमरों का ध्यान खींच लिया। खासतौर पर नन्ही बेटी औरा को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को उनके पापा युवराज की याद आ गई।

​मम्मी हेजल का हाथ थामे एयरपोर्ट पहुंचे युवराज के लाडले, बेटी औरा को देख फैंस बोले- बिल्कुल पापा की कॉपी!

एयरपोर्ट पर बच्चों के साथ दिखीं हेजल कीच

17 नवंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर हेजल कीच अपने दोनों बच्चों के साथ नजर आईं। इस दौरान उनका अंदाज काफी सिंपल और स्टाइलिश था। उन्होंने ग्रे कलर का कोऑर्ड सेट पहना हुआ था। साथ में सनग्लासेस और ब्लैक स्लिंग बैग उनके लुक को खास बना रहे थे।

हालांकि, इस बार कैमरों का सबसे ज्यादा ध्यान हेजल पर नहीं, बल्कि उनके दोनों बच्चों पर रहा। हेजल एक तरफ बेटी औरा का हाथ पकड़े नजर आईं, तो दूसरी तरफ बेटे ओरियन को संभालती दिखाई दीं। बच्चों की प्यारी झलक सामने आते ही उनकी तस्वीरें और वीडियो चर्चा में आ गए।

बेटी औरा की क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

युवराज सिंह और हेजल की बेटी औरा ब्लैक एंड व्हाइट चेक्ड जंपसूट में बेहद प्यारी लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक जैकेट और सफेद स्नीकर्स पहने हुए थे। वहीं, उनके बेटे ओरियन पिंक और व्हाइट शेड की जैकेट में नजर आए।

सबसे दिलचस्प पल तब देखने को मिला, जब नन्ही औरा ने अपनी मां के कहने पर पैपराजी की तरफ हाथ हिलाकर हेलो कहा। उसकी इस मासूम हरकत ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर भी फैंस उनकी क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि औरा बिल्कुल अपने पिता युवराज सिंह जैसी दिखती हैं।

2016 में हुई थी Yuvraj Singh और हेजल की शादी

युवराज सिंह सिंह और हेजल कीच ने नवंबर 2016 में शादी की थी। दोनों की जोड़ी क्रिकेट और बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शामिल है। शादी के बाद जनवरी 2022 में उनके घर बेटे ओरियन का जन्म हुआ। इसके बाद अगस्त 2023 में बेटी औरा ने परिवार में खुशियां बढ़ाईं।

दिलचस्प बात यह है कि एयरपोर्ट पर हेजल के साथ उनके मातापिता भी मौजूद थे। हेजल ने बताया कि उनके मातापिता पहली बार मुंबई आए हैं और यहां उन्होंने पानी पुरी का स्वाद भी चखा। हालांकि, पहली बार भारत आने वाली बात को लेकर कुछ लोगों को लगा कि हेजल अपने बच्चों के बारे में बता रही हैं, लेकिन उनका इशारा अपने मातापिता की ओर था। फिलहाल युवराज सिंह

के बच्चों की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब पसंद की जा रही हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply