प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज सेमीकंडक्टर कंपनियों के CEOs के साथ राउंडटेबल बैठक की. बैठक में भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर के अगले चरण की ग्रोथ पर चर्चा हुई. PM मोदी ने कंपनियों के CEOs से कहा कि वे भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा के अगले चरण में सक्रिय रूप से भाग लें.

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को नई और उभरती तकनीकों में शुरुआती अग्रणी देशों में शामिल होने का लक्ष्य रखना चाहिए. PM मोदी ने दोहराया कि सरकार स्थिर, भरोसेमंद और उद्योग के लिए जवाबदेह नीतिगत माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है. प्रधानमंत्री ने उद्योग जगत से नीतियों और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार को लेकर सुझाव भी मांगे.
वैल्यू चेन मजबूत करने पर फोकस
CEOs ने भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए सरकार के प्रयासों और PM मोदी के नेतृत्व की सराहना की. कंपनियों के प्रमुखों ने भरोसा जताया कि भारत सेमीकंडक्टर की पूरी वैल्यू चेन में अपनी क्षमता विकसित कर सकता है. सरकार का फोकस सिर्फ चिप बनाने तक नहीं, बल्कि डिजाइन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग और पूरी सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन को भारत में मजबूत करने पर है.
ये कंपनियां हुई शामिल
इस बैठक में SEMI, माइक्रोन, Infineon, एप्लाइड मटेरियल्स, ASML, मर्क, टोक्यो इलेक्ट्रॉन लिमिटेड, फ़ूजीफिल्म, AMD, इंटेल, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, लैम रिसर्च, रैपिडस, NXP, फॉक्सकॉन, सेमी कंडक्टर डिवाइसेस, एडवांटेस्ट, सेलेस्टा कैपिटल, CG पावर, IBM रिसर्च सहित कई कंपनियों के सीईओ, प्रमुख और प्रतिनिधि शामिल हुए.



