BusinessIndia

​शेयर बाजार में हरे निशान पर शुरुआत, तेजी टिकते ही सेंसेक्स-निफ्टी हुए फ्लैट|

बीते कारोबारी सत्र में भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार हरे निशान में खुला। सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर 100 अंकों के उछाल के साथ 74,865 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, हालांकि इसकी शुरुआत 74,742.54 पर हुई थी। निफ्टी भी 23,446.60 पर हरे निशान में खुला।

​शेयर बाजार में हरे निशान पर शुरुआत, तेजी टिकते ही सेंसेक्स-निफ्टी हुए फ्लैट|

हालांकि, बाजार की यह तेजी टिक नहीं पाई और चाल फ्लैट हो गई। हरे निशान में खुलने के बाद बाजार लाल निशान की ओर लुढ़क गया और इसमें लगातार उतारचढ़ाव की स्थिति बनी रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और आईटीसी में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply