Nagpur Marriage Rape Case: नागपुर जिले में पांचपावली थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और उससे 10.46 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 2 सगे भाइयों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अत्याचार एट्रोसिटी एक्ट, दुष्कर्म और धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पकड़े गए आरोपियों में पांचपावली निवासी मोहम्मद शफात शेख और उसके छोटे भाई मोहम्मद नावेद शेख का समावेश है। 40 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पति का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया। उसे 2 बच्चे हैं। पड़ोसी होने के कारण शफात उसकी मदद करता था।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, 10.46 लाख की ठगी
इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और शफात ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, कुछ महीने पहले पीड़िता को खेत बेचने पर 18 लाख रुपये मिले थे। इसका पता चलते ही आरोपी ने जमीन और मकान में निवेश कराने का झांसा देकर उससे 10.46 लाख रुपये ले लिए। बाद में उसने केवल 61,900 रुपये लौटाए और बाकी रकम देने से इनकार कर दिया।
बड़े भाई और पीड़िता के संबंधों की जानकारी मिलने पर छोटे भाई नावेद ने महिला को बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने बनाने का दबाव बनाया और विरोध करने पर संबंधों का खुलासा करने की धमकी दी। आरोप है कि उसने जरीपटका सहित अन्य स्थानों पर महिला के साथ दुष्कर्म किया और उससे पैसे भी वसूले। दोनों के अत्याचार से परेशान होकर पीड़िता ने पांचपावली पुलिस से शिकायत की।
दुष्कर्म कर किशोरी को किया गर्भवती
में भी दुष्कर्म का एक मामला सामने आया, आरोपी युवक ने एक किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसाकर समयसमय पर दुष्कर्म किया, पीड़िता के गर्भवती होने पर यह मामला सामने आया। पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर जरीपटका निवासी प्रज्वल महादेव मेश्राम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
प्रज्चल के खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। फिलहाल वह एक मामले में जेल में बंद है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में पीड़िता का परिचय प्रज्वल से हुआ, प्रज्वल ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया, समयसयम पर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद वह एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार हुआ और जेल चला गया।
इस बीच पीड़िता की तबीयत बिगड़ी। परिजन उसे उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले गए तो गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद परिजनों ने पीड़िता के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरभ की है। प्रज्वल को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से गिरफ्तार किया जाएगा।



