IndiaTrending

बंगाल में ममता बनर्जी को झटका! पोल ऑफ पोल्स में देखें किसको कितनी सीटें

Satya Report: नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद बुधवार तमाम एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए। अब तक आए 7 एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को सत्ता गंवानी पड़ेगी। हालांकि ये एग्जिट पोल के नतीजे हैं और असली नतीजों के लिए 4 मई तक का इंतजार करना पड़ेगा। आइए देखते हैं किस एग्जिट पोल में कौन आगेकौन पीछे

बंगाल में ममता बनर्जी को झटका! पोल ऑफ पोल्स में देखें किसको कितनी सीटें
बंगाल में ममता बनर्जी को झटका! पोल ऑफ पोल्स में देखें किसको कितनी सीटें
पार्टी JVC मैट्रिज पोल डायरी पीपुल्स पल्स प्रजा पोल पीमार्क चाणक्य स्ट्रैटजी
बीजेपी 138159 146161 142171 95110 177 150175 150160
टीएमसी 131152 125140 99127 177187 100 118138 130140
कांग्रेस
लेफ्ट
अन्य दल 02 610 59 14 05 26 05

दो चरणों में बंगाल की 294 सीटों पर वोटिंग हुई। इस बार मतदाताओं ने जमकर वोटिंग की जिसका नतीजा हुई कि एक नया रिकॉर्ड बन गया। पूरे चुनाव के दौरान बीजेपी और टीएमसी की ओर से जमकर दावे किए गए। अब तक आए 7 एग्जिट पोल में से 5 एग्जिट पोल में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है तो वहीं सिर्फ एक एग्जिट पोल में टीएमसी को बढ़त है। इसके अलावा एक एग्जिट पोल में कांटे का मुकाबला दिख रहा है।

एग्जिट पोल के आए नतीजे ही असली नतीजों में बदलते हैं तो यह बीजेपी के लिए बहुत बड़ी जीत होगी। साल 2014 में केंद्र में आने के बाद बीजेपी ने कई राज्यों में सरकार बनाई लेकिन बंगाल में अब जाकर पार्टी का सपना पूरा होता दिख रहा है। वहीं एग्जिट पोल के नतीजों को देखें तो यह ममता बनर्जी के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। राज्य में टीएमसी का किला एग्जिट पोल नतीजों के हिसाब से ढहता हुआ दिख रहा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply