India

Thar के फैंस को झटका! जुलाई में फिर बढ़े दाम, अब कितनी देनी होगी कीमत?

अगर आप Mahindra Thar खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय ऑफरोड SUV Thar की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है. नई कीमतें 10 जुलाई से लागू हो गई हैं. इस बार कंपनी ने अलगअलग वेरिएंट के हिसाब से ₹27,000 से लेकर ₹37,000 तक दाम बढ़ाए हैं.

Thar के फैंस को झटका! जुलाई में फिर बढ़े दाम, अब कितनी देनी होगी कीमत?

खास बात यह है कि साल 2026 में यह तीसरी बार है, जब महिंद्रा ने Thar की कीमतों में इजाफा किया है. इससे पहले कंपनी ने जनवरी और अप्रैल में भी कीमतें बढ़ाई थीं. लगातार बढ़ रही कीमतों के बाद अब Mahindra Thar की एक्सशोरूम कीमत ₹10.32 लाख से लेकर ₹17.99 लाख तक पहुंच गई है.

सभी वेरिएंट हुए महंगे

इस बार केवल कुछ मॉडल नहीं, बल्कि Thar के सभी वेरिएंट महंगे हुए हैं. कंपनी का कहना है कि कच्चे माल और दूसरी जरूरी चीजों की लागत बढ़ने की वजह से कीमतों में बदलाव किया गया है. अलगअलग इंजन, गियरबॉक्स और 2WD4WD विकल्पों के हिसाब से दाम बढ़ाए गए हैं.

वेरिएंटकीमत
Thar AXT Diesel 2WDRs 10.32 lakh
Thar LXT Diesel 2WDRs 12.99 lakh
Thar LXT Petrol 2WDRs 14.76 lakh
Thar LXT Petrol 4WDRs 15.59 lakh
Thar LXT Diesel 4WDRs 16.42 lakh
Thar LXT Petrol 4WDRs 17.22 lakh
Thar LXT Diesel 4WDRs 17.99 lakh

सबसे ज्यादा ₹37,000 की बढ़ोतरी LXT 4WD 2.2 डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट में हुई है. वहीं LXT 4WD पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत ₹36,000 और LXT 4WD 2.2 डीजल मैनुअल की कीमत ₹34,000 बढ़ गई है. इसके अलावा LXT 4WD पेट्रोल मैनुअल अब ₹33,000 महंगा हो गया है. एंट्रीलेवल AXT 2WD 1.5 डीजल मैनुअल की कीमत में ₹32,500 का इजाफा हुआ है. वहीं LXT 2WD डीजल मैनुअल और LXT 2WD पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमतें ₹29,500 और ₹27,000 बढ़ाई गई हैं.

7 महीने में तीसरी बार बढ़े दाम

महिंद्रा ने इस साल पहली बार जनवरी में Thar की कीमतों में ₹20,000 तक की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद अप्रैल में फिर ₹43,000 तक दाम बढ़ाए गए. अब जुलाई में तीसरी बार कीमतें बढ़ने से Thar खरीदना पहले की तुलना में और महंगा हो गया है. अगर आप जल्द ही Mahindra Thar खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो बुकिंग से पहले अपने नजदीकी डीलरशिप से नई ऑनरोड कीमत जरूर पता कर लें. कुछ हफ्ते पहले मिली कीमत अब लागू नहीं हो सकती, क्योंकि नई प्राइस लिस्ट लागू हो चुकी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply