TrendingUttar Pradesh

Shravasti News: 12 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, घर के बाहर फंदे से लटका मिला शव

Shravasti News: 12 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, घर के बाहर फंदे से लटका मिला शव

मल्हीपुर , अमृत विचार: श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदारी गांव में 12 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के बाहर लगी बल्ली के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

सुबह परिजनों ने देखा शव

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ककरदारी निवासी बिहारी विश्वकर्मा की पत्नी की मौत हो चुकी है। वह अपने पुत्र मुकेश विश्वकर्मा व पुत्री के साथ रहता है। मुकेश ने देर रात अज्ञात कारणों से घर के बाहर लगी बल्ली में फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने उसे नीचे उतार लिया।

अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच पहुंची पुलिस

परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह और असनहरिया चौकी प्रभारी विनायक सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply