CricketIndia

श्रेयस अय्यर ने बताए वो 5 कारण जिसकी वजह से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करना पड़ा शिकस्त का सामना

Satya Report: Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 में कल रात राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स की टीम को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टोयनिस के तूफानी अर्द्धशतक की बदौलत 224 रन बनाए, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी शुरुआत एवं अंत में डेवोन फरेरा और शुभम दुबे के तेज फिनीश की वजह से 4 गेंद शेष रहते ही मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया.

श्रेयस अय्यर ने बताए वो 5 कारण जिसकी वजह से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करना पड़ा शिकस्त का सामना
श्रेयस अय्यर ने बताए वो 5 कारण जिसकी वजह से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करना पड़ा शिकस्त का सामना

पंजाब किंग्स को इस आईपीएल सीजन में पहली बार हार का सामना करना पड़ा है. पंजाब किंग्स के इस हार के बाद टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने उन 5 कारणों को गिनाया जिसकी वजह से उनकी टीम को राजस्थान रॉयल के सामने हार का सामना करना पड़ा है.

Shreyas Iyer ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों को लगाई फटकार

श्रेयस अय्यर से जब पूछा गया कि उनकी टीम से कहां गलती हुई, तो इस पर पंजाब किंग्स के कप्तान ने कहा कि

“मुझे लगता है कि 224 एक अच्छा स्कोर था. बल्लेबाजों ने कमाल कर दिखाया. जिस तरह से वो आए और गेंदबाजों के खिलाफ खेला. इस विकेट पर ये एक कमाल का प्रदर्शन था. हम अपनी गेंदबाजी में थोड़ा सा चूक गए.”

श्रेयस अय्यर ने इस हार का जिम्मा गेंदबाजों के सिर मढ़ा और कहा कि

“हमने बहुत सारी स्लोअर, यॉर्कर गेंदबाजी करने का प्लान तैयार किया था. लेकिन मुझे लगता है कि हम थोड़ा पीछे रह गए. मिडिल में उनकी एक कमाल की साझेदारी हुई. खासतौर से फरेरा और शुभम दुबे ने अहम रन बनाते हुए मैच को खत्म किया.”

पंजाब किंग्स इस सीजन अब तक लगातार जीत हासिल कर रही थी, लेकिन उसके गेंदबाज लगातार रन लुटा रहे थे, इसे लेकर श्रेयस अय्यर ने कहा कि

“ये एक ऐसा फॉर्मेट है जहां मुझे लगता है कि खिलाड़ियों ने अपने गेम को बदला है और वो पहली ही गेंद के प्रहार करते हैं, तो ऐसे में गेंदबाजों से मुश्किल हो जाती है. मेरे हिसाब से ये सब एग्जीक्यूशन का हिस्सा है.”

आईपीएल 2026 में वापसी और हार से मिली सीख पर श्रेयस अय्यर ने कही ये बात

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बाकि टीमों को चुनौती देते हुए कहा कि आगे के मैचों में पंजाब की टीम मजबूती के साथ वापसी करेगी. श्रेयस अय्यर ने कहा कि

“मुझे लगता है कि ये जरूरी है हम जो कर रहे थे उसी को करते रहें. हमारा मैच है, हमें ट्रैवल करना है और आकर एक और मुकाबला खेलना है. मुझे लगता है कि शरीर अभी थोड़ा थक चुका है लेकिन सीजन अभी खत्म नहीं हुआ है. हमारे पास रिफ्रेश होने के लिए कुछ दिन हैं और हम वापसी करेंगे.”

वहीं इस हार से मिली सीख पर श्रेयस अय्यर ने कहा कि

“ये इस सीजन की हमारी पहली हार है तो इससे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है. हमने बहुत सारे मैचों में 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया है और डिफेंड भी किया है. ये केवल एक मुकाबला था हम इसे साइड में रख देंगे.”

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply