India

श्रेयस अय्यर ने जीता 140 करोड़ भारतीयों का दिल, पहला मैच जीत वैभव की तारीफ़ करते हुए कहा “वह एक निडर….

Shreyas Iyer on Vaibhav Sooryavanshi: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे में खेला गया, जहां भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर सिर्फ 125 रन ही बना सकी और भारत को 126 रनों का लक्ष्य दिया.

श्रेयस अय्यर ने जीता 140 करोड़ भारतीयों का दिल, पहला मैच जीत वैभव की तारीफ़ करते हुए कहा “वह एक निडर….

भारतीय टीम ने आज एक बार फिर पुराने अंदाज में खेला और जिम्बाब्वे की टीम को 13.2 ओवरों में ही 7 विकेट शेष रहते ही शिकस्त दी. जीत के बाद भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ़ की और उन्हें भविष्य का सुपरस्टार बताया है.

Shreyas Iyer ने वैभव सूर्यवंशी के तारीफों के बांधे पूल

वैभव सूर्यवंशी ने आज सिर्फ 18 गेंदों में 50 रन बनाए और 19वीं गेंद पर एक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे. वैभव सूर्यवंशी की इस पारी की बदौलत ही भारत 14वें ओवर में ही मैच को खत्म करने में सफल रहा. भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव की तारीफ़ करते हुए कहा कि

“उनकी बल्लेबाजी असाधारण थी. वह एक निडर युवा खिलाड़ी हैं और जिस तरह से उन्होंने इस पारी को खेला वह अद्भुत था. तो, हाँ, मुझे लगता है कि वह पहले भी यहां खेल चुके हैं, इसलिए उन्हें विकेटों के बारे में अच्छी जानकारी है. उन्होंने अंडर19 फाइनल में 175 रन बनाए थे, इसलिए मैदान पर उतरते समय उनमें जबरदस्त आत्मविश्वास होता है. तो, आज इसे देखकर अच्छा लगा. सीरीज की अच्छी शुरुआत.”

मयंक यादव और वैभव की बदौलत जीता भारत

भारतीय टीम जब गेंदबाजी के लिए उतरी तो पॉवरप्ले में ही मयंक यादव ने अपने लगातार 2 ओवरों में 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई, जिससे जिम्बाब्वे की टीम उबर नही सकी, वहीं प्रिंस यादव ने भी उनका साथ दिया और बाद में शिवम दुबे और रवि बिश्नोई ने भी शानदार गेंदबाजी की, जिसकी वजह से जिम्बाब्वे सिर्फ 125 रन ही बना सका.

भारत के लिए आज अभिषेक शर्मा कुछ खास नही कर सके, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने आज उनकी कमी नही खलने दी, वैभव ने सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्द्धशतक जड़ा और 19वीं गेंद पर आउट हुए, इस दौरान वैभव ने 4 चौके और 4 छक्के लगाए, भारत ने इस मैच को 13.2 ओवरों में अपने नाम किया और सीरीज में 10 की बढ़त बना ली है.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply