IndiaUttar Pradesh

“चुप रहो…बच्चे का नाम काट कर बाहर निकाल दूंगी”… बाहर से किताब खरीदने पर भड़की सनबीम स्कूल प्रिंसिपल

Satya Report: राजधानी लखनऊ से सटे जिले हरदोई में शिक्षा के मंदिर को व्यापार का केंद्र बनाने का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ के प्रतिष्ठित ‘सनबीम स्कूल’ में प्रिंसिपल की तानाशाही और अभिभावक के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना ने निजी स्कूलों में चल रही कमीशनखोरी और “शिक्षा माफिया” के आतंक को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

“चुप रहो…बच्चे का नाम काट कर बाहर निकाल दूंगी”… बाहर से किताब खरीदने पर भड़की सनबीम स्कूल प्रिंसिपल
“चुप रहो…बच्चे का नाम काट कर बाहर निकाल दूंगी”… बाहर से किताब खरीदने पर भड़की सनबीम स्कूल प्रिंसिपल

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार एसपी तिराहा स्थित सनबीम स्कूल में यूकेजी के एक छात्र की माता, नीलम वर्मा, स्कूल की मनमानी का शिकार हुईं। नीलम ने स्कूल द्वारा चिन्हित दुकान से कोर्स तो खरीदा, लेकिन विवाद तब शुरू हुआ जब स्कूल प्रशासन ने ‘कॉपियां’ केवल स्कूल से ही खरीदने का दबाव बनाया। जब महिला ने इसका विरोध करना चाहा और प्रिंसिपल ममता मिश्रा से बात की, तो बातचीत शालीनता के बजाय बदसलूकी में बदल गई।

हरदोई

➡स्कूल से बच्चे की किताब न खरीदना पड़ा भारी
➡स्कूल प्रिंसिपल ने बच्चे की मां से की बदतमीजी
➡प्रिंसिपल ममता मिश्रा ने नीलम वर्मा को धमकाया
➡स्कूल से बच्चों का नाम काटने की धमकी दी
➡चिन्हित बुक डीलर से खरीदी थी किताबें नीलम
➡बाद में स्कूल से बुक खरीद के लिए कहा नीलम… pic.twitter.com/GyvK7O50Fg

— भारत समाचार | Bharat Samachar April 26, 2026

धमकी और बदसलूकी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रिंसिपल ममता मिश्रा का पारा सातवें आसमान पर है। प्रिंसिपल ममता मिश्रा न केवल महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि स्कूल परिसर के भीतर ही उन्हें अपमानित भी किया। हद तो तब हो गई जब प्रिंसिपल ने सीधे तौर पर बच्चे का नाम काटने की धमकी दे डाली।

प्रशासनिक चुप्पी पर सवाल

अभिभावकों का कहना है कि यह केवल एक स्कूल की कहानी नहीं है, बल्कि पूरे जिले में ड्रेस और किताबों के नाम पर कमीशन का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। प्रिंसिपल की इस दबंगई ने अभिभावकों में रोष भर दिया है। फिलहाल, वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की कार्रवाई का इंतज़ार है। क्या जिला प्रशासन इन बेलगाम निजी स्कूलों पर नकेल कसेगा या शिक्षा के नाम पर यह लूट यूँ ही जारी रहेगी?

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply