India

कर्नाटक की सियासत में बने रहेंगे सिद्धारमैया! राज्यसभा सीट का ऑफर ठुकराया

कर्नाटक में सिद्धारमैया ने भले ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया हो, लेकिन अभी भी वहां की सियासी हलचलों पर राजनीतिक पंडितों की नजर लगातार बनी हुई है. इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया दिल्ली आ गए हैं और आज शुक्रवार को उनकी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात होनी है. इस बीच उन्होंने दावा किया कि वह राज्य की राजनीति में ही सक्रिय रहेंगे, साथ ही यह भी बताया कि उन्होंने राज्यसभा सीट का ऑफर ठुकरा दिया है.

कर्नाटक की सियासत में बने रहेंगे सिद्धारमैया! राज्यसभा सीट का ऑफर ठुकराया
कर्नाटक की सियासत में बने रहेंगे सिद्धारमैया! राज्यसभा सीट का ऑफर ठुकराया

सिद्धारमैया ने कल गुरुवार को दावा किया कि उन्होंने कांग्रेस हाईकमान की ओर से किए गए राज्यसभा सीट के प्रस्ताव को “विनम्रता के साथ ठुकरा दिया” है. उन्होंने जोर देकर यह भी कहा कि वह वरुणा विधानसभा क्षेत्र से विधायक के तौर पर अपने कार्यकाल के बाकी बचे कम से कम दो साल तक सक्रिय राजनीति में बने रहेंगे.

सिद्धारमैया का असर बना रहेगा

देर रात दिल्ली पहुंचने के बाद सिद्धारमैया से जब यह सवाल पूछा गया कि क्या आपने राज्यसभा सीट का ऑफर ठुकरा दिया है, इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और वहां से निकल गए. इससे पहले सिद्धारमैया ने कल कहा थ, “पार्टी आलाकमान ने मुझसे राज्यसभा जाने को कहा था. लेकिन मैंने विनम्रता के साथ इसे मना कर दिया है फिलहाल मेरी राष्ट्रीय राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है.”

#WATCH | Delhi | Congress leader Siddaramaiah says, “Legislature Party and the High Command will take a decision.”

He refused to respond to the question, “Sources say that you declined Rajya Sabha seat offer.” pic.twitter.com/dUCtK2yJjj

— ANI May 29, 2026

कहा जा रहा है कि कर्नाटक में जिस सत्ता हस्तांतरण को बेहद आसानी के साथ की जानी थी, सिद्धारमैया ने पद छोड़ने को लेकर कर्नाटक कांग्रेस के अंदर एक अधिक जटिल राजनीतिक परिस्थिति पैदा कर दी. सिद्धारमैया ने अब भले ही मुख्यमंत्री का पद छोड़ दिया है, लेकिन उनका असर अभी भी बना हुआ है.

राज्य की राजनीति में ही रहूंगाः सिद्धारमैया

बेंगलुरु के लोक भवन में राज्यपाल के विशेष सचिव को अपना इस्तीफा सौंपने के कुछ ही देर बाद सिद्धारमैया ने कहा कि वह राज्य की राजनीति में ही बने रहेंगे. उन्होंने कहा, “मैं आगे भी राज्य की राजनीति में ही रहूंगा. लोगों ने मुझे 5 साल के लिए विधायक बनाया है, और अभी दो साल बाकी हैं. तब तक, मैं कर्नाटक और अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए काम करता रहूंगा.”

सीएम पद छोड़ने के बाद आगे की अपनी योजना के बारे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह राजनीति में सक्रिय बने रहेंगे और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष करते रहेंगे.

इस्तीफे के पीछे की वजह पर सिद्धारमैया ने कहा कि वह शुरू से ही यही कहते आ रहे थे कि जब भी पार्टी नेतृत्व ने उनसे इस्तीफा देने को कहेगा, वह तुरंत इस्तीफा दे देंगे. क्या पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से कोई दबाव था, इस पर उनकहा कहना था, “कैसा दबाव? जब उन्होंने मुझसे इस्तीफा देने को कहा, तो मैंने तुरंत स्वेच्छा से इस्तीफा दे दिया.”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply