CrimeIndiaRajasthanTrending

मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र… सालों तक भारतीय बहू बनकर रही महिला, पुलिस जांच में खुला बड़ा..

मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र… सालों तक भारतीय बहू बनकर रही महिला, पुलिस जांच में खुला बड़ा..

Jaipur News : जयपुर पुलिस ने 3 बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इनमें एक महिला रुबिया भी शामिल है, जिसने भारतीय बनकर शादी की थी. मामला सिर्फ अवैध रूप से भारत आने तक सीमित नहीं है. जांच एजेंसियां अब तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन, बैंक खातों, यात्रा का रिकॉर्ड और उनके संपर्कों की भी पड़ताल कर रही हैं. पूरे मामले की जांच अब सिर्फ स्थानीय पुलिस तक सीमित नहीं है. राज्य की इंटेलिजेंस एजेंसियां भी मामले की जानकारी जुटा रही हैं.

जयपुर. जयपुर में रहने वाली एक महिला कई सालों से बिल्कुल आम भारतीय बहू की तरह जिंदगी जी रही थी. मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और भारतीय पहचान के साथ वह आसपास के लोगों के बीच रहती थी. किसी को जरा भी शक नहीं हुआ कि उसकी असली पहचान कुछ और है. लेकिन पुलिस की जांच में ऐसा खुलासा हुआ जिसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया. जांच में सामने आया कि महिला बांग्लादेश की नागरिक है और कथित तौर पर अवैध तरीके से भारत आई थी. अब जयपुर पुलिस ने महिला समेत तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है.

डीसीपी साउथ राजर्षि राज के अनुसार, नारायण विहार, मानसरोवर और सांगानेर सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग जगहों पर दबिश दी. इस कार्रवाई में रुबिया को नारायण विहार इलाके से, नदीम को मानसरोवर से और आशीष हलधर को सांगानेर सदर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों युवक काम की तलाश के बहाने भारत आए थे. वहीं रुबिया ने बीमारी का इलाज कराने के नाम पर भारत में प्रवेश किया था. इसके बाद तीनों जयपुर में अलग-अलग जगहों पर रह रहे थे.

जोधपुर में हुई मुलाकात, फिर हुई कोर्ट मैरिज
पुलिस जांच में सामने आया कि इलाज के दौरान रुबिया जोधपुर घूमने गई थी. वहीं उसकी मुलाकात नागौर जिले के मेड़ता निवासी मनमोहन से हुई. दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और बाद में कोर्ट मैरिज कर ली. शादी के बाद रुबिया भारतीय महिलाओं की तरह सिंदूर लगाने और मंगलसूत्र पहनकर रहने लगी. इसी वजह से किसी को उसकी नागरिकता पर शक नहीं हुआ. अब पुलिस यह पता लगा रही है कि यह शादी सामान्य रिश्ते के तहत हुई थी या फिर भारतीय पहचान हासिल करने के मकसद से की गई थी. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मनमोहन को रुबिया की असली नागरिकता की जानकारी थी या नहीं

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply