CricketIndiaTrending

सिंगापुर ओपन: पीवी सिंधु दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी से लगातार 9वीं बार हारीं, सेमीफाइनल में सात्विक-चिराग

भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधु विश्व नंबर एक एन से यंग के सामने लगातार दबाव बनाए रखने के लिए जरूरी निरंतरता नहीं दिखा सकीं और शुक्रवार को सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हारकर उनका अभियान समाप्त हो गया, लेकिन पुरुष युगल की दिग्गज जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने कड़े मुकाबले में जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बना ली।

सिंगापुर ओपन: पीवी सिंधु दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी से लगातार 9वीं बार हारीं, सेमीफाइनल में सात्विक-चिराग
सिंगापुर ओपन: पीवी सिंधु दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी से लगातार 9वीं बार हारीं, सेमीफाइनल में सात्विक-चिराग

कोरिया की खिलाड़ी एन से यंग ने इस मुकाबले को 2117, 2114 से जीतकर पर अपना दबदबा कायम रखा। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने बीचबीच में अपने आक्रामक खेल की झलक दिखाई और कुछ चरणों में कोरियाई खिलाड़ी पर दबाव बनाने में सफल रहीं, लेकिन निर्णायक क्षणों में एन से यंग का बेहतर नियंत्रण, बेहतरीन मूवमेंट और महत्वपूर्ण अंकों को भुनाने की क्षमता हावी रही।

लगातार 9वां मैच बारी सिंधु

इस हार के साथ सिंधु का मौजूदा ओलंपिक चैंपियन के खिलाफ लगातार हार का सिलसिला नौ मैचों तक पहुंच गया है। इन मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ी केवल एक बार ही गेम जीत सकी हैं, जो 2023 बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में संभव हुआ था। मुकाबले से पहले ही सिंधु के लिये यह चुनौती बेहद कठिन मानी जा रही थी, क्योंकि इस वर्ष एन से यंग ने केवल एक मैच गंवाया है, जबकि 2025 में पूरे वर्ष में उन्हें केवल चार ही हार मिली हैं। यह अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर उनकी असाधारण दबदबे को दर्शाता है।

पीवी सिंधु बनाम अन से यंग
BWF हेडटूहेड | बैडमिंटन महिला एकल
हेडटूहेड
9 मुकाबले — सिंधु एक भी नहीं जीत पाईं
2019 से 2026 के बीच पीवी सिंधु और अन से यंग 9 बार आमनेसामने हुईं। सिंधु सिर्फ एक बार — 2023 Dubai में — जीत पाईं। यंग BWF World Ranking में नंबर 1 पर हैं, जबकि सिंधु 11वें स्थान पर। इस साल यंग का रिकॉर्ड 301 है।

पीवी सिंधु
भारत
0
जीत

VS

अन से यंग
दक्षिण कोरिया
9
जीत

पीवी सिंधु
BWF रैंकिंग
11
करियर WL
466236
इस साल WL
108
H2H अंक
265
अन से यंग
BWF रैंकिंग
1
करियर WL
39572
इस साल WL
301
H2H अंक
396
एकमात्र जीत
Dubai 2023 — सिंधु ने केवल 1 गेम में यंग को हराया
28 अप्रैल 2023 को बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में सिंधु ने अन से यंग को एक गेम में 2118 से हराया था। दो गेम 521, 921 से हारी थीं। 9 मुकाबलों में वह एकमात्र गेम जीती हैं।

Dubai Badminton Asia Championships 2023
28 अप्रैल 2023  |  क्वार्टरफाइनल  |  0:58 घंटे
अन से यंग
18 21 21
गेम 1   गेम 2   गेम 3

21 5 9

पीवी सिंधु

1
9 में से जीत

3
गेम तक गया
मुकाबला

QF
राउंड
एशिया चैंपियनशिप

यंग का दबदबा
रैंकिंग 1, इस साल 301 — यंग बैडमिंटन की नई रानी
अन से यंग 2026 में 30 जीत और सिर्फ 1 हार के साथ बेमिसाल फॉर्म में हैं। BWF World Ranking में नंबर 1, HSBC Race में नंबर 6। Singapore Open 2026 के QF में भी सिंधु को 2117, 2114 से हरा दिया। करियर में 395 जीत और सिर्फ 72 हार।

1
BWF World
Ranking 2026

301
इस साल
WinLoss

9
सिंधु के खिलाफ
जीत

395
करियर जीत

72
करियर हार

6
HSBC Race
Ranking

Singapore 2026 QF: 2117, 2114 से जीत
सिंधु के खिलाफ सिर्फ 1 हार

पूरा रिकॉर्ड
सभी 9 मुकाबले — 2019 से 2026
9 मुकाबलों में अन से यंग ने 8 जीते, सिंधु ने सिर्फ 1 । 6 मुकाबले 20 से जीते।

टूर्नामेंट तारीख राउंड स्कोर विजेता
KFF Singapore Open 2026 29 मई 2026 QF 2117, 2114 अन से यंग
LINING China Masters 2025 19 सित. 2025 QF 2114, 2113 अन से यंग
YONEX All England 2024 14 मार्च 2024 R16 2119, 2111 अन से यंग
Dubai Asia Championships 2023 28 अप्रैल 2023 QF 2118, 521, 219 पीवी सिंधु
BWF Thomas & Uber Cup 2022 11 मई 2022 R2 2115, 2114 अन से यंग
Korea Open 2022 9 अप्रैल 2022 SF 1421, 1721 अन से यंग
BWF World Tour Finals 2021 5 दिस. 2021 Final 2116, 2112 अन से यंग
Denmark Open 2021 22 अक्तू. 2021 QF 1121, 1221 अन से यंग
Denmark Open 2019 17 अक्तू. 2019 R16 1421, 1721 अन से यंग
स्रोत: BWF Badminton | KFF Singapore Open 2026

सात्विक और चिराग ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी की

एशियाई खेलों के चैंपियन और यहां चौथे वरीयता प्राप्त सात्विक और चिराग ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मलेशिया के खाई शिंग कांग और आरोन ताई को एक घंटे पांच मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 1921, 2117, 2113 से हराया। भारतीय जोड़ी का मुकाबला शीर्ष अब वरीयता प्राप्त कोरिया के किम वॉन हो और सियो सेउंग जे से होगा, जिन्होंने सातवीं वरीयता प्राप्त ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी की जापान की जोड़ी को 2119, 2118 से हराया।

पहले गेम के ब्रेक के समय 711 से पीछे रहीं

इससे पहले सिंधु ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए अपने दमदार स्मैश और तेज इंटरसेप्शन के जरिए रैलियों पर नियंत्रण बनाने की कोशिश की। हालांकि, वह पहले गेम के ब्रेक के समय 711 से पीछे रहीं। ब्रेक के बाद लगातार आक्रामक रिटर्न और शॉट्स की मदद से उन्होंने वापसी करते हुए स्कोर 1314 तक पहुंचा दिया। सिंधु की आक्रामक रणनीति उन्हें मुकाबले में बनाए रख रही थी, वहीं दूसरी ओर नेट पर एन का नियंत्रण और दबाव झेलने की क्षमता उन्हें फिर से बढ़त दिला रही थी।

भारतीय खिलाड़ी की दूसरे गेम में शुरूआत बेहद ही खराब रही

सिंधु ने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी के शरीर पर ताकतवर स्मैश और कुछ कमाल के शॉट की मदद से अंतर 1618 तक घटाया और फिर मैच की सबसे लंबी रैली जीतकर स्कोर 1719 कर दिया। सिंधु का शॉट कोर्ट से बाहर जाने पर एन से यंग को तीन गेम पॉइंट मिल गए जिसे उन्होंने आसानी से भुना लिया। भारतीय खिलाड़ी की दूसरे गेम में शुरूआत बेहद ही खराब रही। एन ने बिना समय गंवाये 60 की बढ़त बना ली। हालांकि, सिंधु ने इसके बाद अच्छी वापसी कर स्कोर को 68 किया लेकिन ऐन ने ब्रेक तक स्कोर 117 कर चार अंकों की बढ़त बना ली।

भारतीय खिलाड़ी को निर्णायक क्षणों में कुछ गलतियां करना महंगा पड़ा

सिंधु ने ब्रेक के बाद आक्रामक रूख अपनाने की कोशिश कर स्कोर को 1114 और फिर 30 शॉट की लंबी रैली जीतकर अंतर 1214 तक घटा दिया। भारतीय खिलाड़ी को निर्णायक क्षणों में कुछ गलतियां करना महंगा पड़ा जिसका फायदा उठा कर ऐन ने 1813 की बड़ी बढ़त कायम कर ली। कोरियाई खिलाड़ी ने लगातार बेहतरीन प्लेसमेंट से सिंधु को परेशान करते हुए सात मैच पॉइंट हासिल किए। सिंधु को शॉट कोर्ट से बाहर जाते ही उन्होंने दूसेर मैच प्वाइंट को भुनाकर 48 मिनट तक चले इस मुकाबले को अपने नाम कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

एचएस प्रणय ने दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी के खिलाफ किया उलटफेर

स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन ने बुधवार को सिंगापुर में शानदार जीत के साथ 10 लाख डॉलर इनामी सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply