IndiaTrendingUttar Pradesh

‘साहब मर जाऊंगा लेकिन दूसरे धर्म की लड़की को भगाकर नहीं ले जाऊंगा…’, एनकाउंटर के बाद आरोपी ने मांगी दया की भीख

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में मोनू उर्फ शाहरुख नाम के एक युवक पर नाम बदलकर एक हिंदू नाबालिग युवती को धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के उद्देश्य से भगा ले गया था। इसके चलते गुरुवार को शिकायत पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने तुरंत आरोपी के विरुद्ध नाबालिग युवती को भगा ले जाने और धर्म परिवर्तन जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जब पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू ही किए थे की 2 घंटे बाद ही पुलिस को सूचना मिली की आरोपी युवती को पुलिस डर के चलते भोपा पुल के पास छोड़कर भागने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए सहावली गांव के पास जब आरोपी को गिरफ्तार करना चाहा तो उसने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में घेराबंदी करते हुए जब जवाबी फायरिंग की तो उसमें ये शातिर अभियुक्त पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।

'साहब मर जाऊंगा लेकिन दूसरे धर्म की लड़की को भगाकर नहीं ले जाऊंगा...', एनकाउंटर के बाद आरोपी ने मांगी दया की भीख
'साहब मर जाऊंगा लेकिन दूसरे धर्म की लड़की को भगाकर नहीं ले जाऊंगा…', एनकाउंटर के बाद आरोपी ने मांगी दया की भीख

अब ऐसा कभी नहीं करूंगा आरोपी

घायल अभियुक्त मोनू उर्फ शाहरुख को पुलिस द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने मौके पर आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और कुछ कारतूस भी बरामद किए हैं। आपको बता दे कि इस दौरान जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो वह हाथ जोड़कर ये कहता हुआ नजर आया कि “साहब मर जाऊंगा लेकिन ऐसा अब कभी नहीं करूंगा।”

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply