CrimeIndiaTechnologyUttar Pradesh

सोती रही बहन आरती: में गया था भाई… औरैया में आधी रात को शराब के नशे में हैवान बना पिता.

सोती रही बहन आरती: में गया था भाई… औरैया में आधी रात को शराब के नशे में हैवान बना पिता.

उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र के पुर्वा सोमवंशी गांव में सोमवार देर रात एक कलयुगी पिता ने अपने ही 15 वर्षीय बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के वक्त आरोपी पिता भारी नशे में धुत्त था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके…

Auraiya News: उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र के पुर्वा सोमवंशी गांव में सोमवार देर रात एक कलयुगी पिता ने अपने ही 15 वर्षीय बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के वक्त आरोपी पिता भारी नशे में धुत्त था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि आरोपी पिता उम्मेद सिंह पिछले कुछ समय से अपने बेटे ईशू उर्फ रिशू से नाराज चल रहा था।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में किशोर की आए दिन चोरी की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे पिता काफी आक्रोशित था। सोमवार देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि नशे में धुत्त उम्मेद सिंह ने आपा खो दिया और किशोर पर बेरहमी से लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की मां लता देवी का करीब 14 वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। परिवार में बड़ा भाई नीरज (22) और बहन काजल (17) हैं। जिस वक्त यह खौफनाक वारदात हुई, उस समय काजल सो रही थी और दूसरा भाई गणेश आरती में शामिल होने गया हुआ था।

थानाध्यक्ष गनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात के वक्त आरोपी पिता अत्यधिक शराब के नशे में था। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पूरी तरह से खुलासा हो सकेगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply