TrendingUttar Pradesh

सीतापुर-बरेली हाईवे जाम : आर्थिक आरक्षण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन; पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

सीतापुर, अमृत विचार। जनपद में अब सामाजिक और सियासी पारा पूरी तरह से उफान पर है। आर्थिक आरक्षण को मुद्दा बनाया गया है। इसके पक्ष में क्रांतिकारी विचार मंच ने जमकर हंगामा किया। सीतापुर बरेली हाईवे पर काफी देर तक स्थिति जाम जैसी रही। ऐसे में महोली और आसपास थानों की पुलिस ने पहुंचकर स्थितियां सामान्य कीं और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कोतवाली ले जाया गया। दरअसल, क्रांतिकारी विचार मंच आरक्षण को लेकर मुखर है। 

ज्ञापन और मांगें

राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ सिंह के मुताबिक, आरक्षण आर्थिक आधार पर किया जाए, कई बार देखा गया है कि धनाढ्य और साधन संपन्न भी आरक्षण का लाभ ले रहे हैं। ऐसे में गरीबों का हक मिलना आवश्यक है। इसी को लेकर सीतापुर की महोली तहसील क्षेत्र के नेरी गांव के बाहर बड़ी संख्या में संगठन, उसके पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए। विरोधप्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में लोग हाईवे पर आ गए। 

हाईवे और सुरक्षा की स्थिति

सीओ महोली नागेन्द्र चौबे, महोली कोतवाली प्रभारी जेबी पाण्डेय आसपास थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद स्थितियों को सामान्य किया। पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ सिंह सहित कई अन्य को महोली थाने ले गई, जहां देर तक सभी को बिठाए रखा गया। उधर, बढ़ते विरोधप्रदर्शन के बीच कई लोग हाउस अरेस्ट भी किए गए।

ये भी पढ़ें : 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply