TrendingUttar Pradesh

Sitapur News: ट्रक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, हादसे के बाद ट्रक चालक फरार

Sitapur News:  ट्रक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, हादसे के बाद ट्रक चालक फरार

रामपुर/ मथुरा/सीतापुर। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक और ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ट्रक में फंसकर काफी दूर तक घिसटता चला गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, रंजीत सिंह पुत्र जसविंदर सिंह निवासी टिकठा, रामपुर मथुरा रोज की तरह शुक्रवार सुबह जिम करने के लिए बाइक से सदरपुर गए थे। वापस लौटते समय रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के कोठवल गांव के पास हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पहले उनकी बाइक की किसी अज्ञात बाइक से टक्कर हुई। इसी दौरान गोडैचा की तरफ से उर्वरक लेकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

ट्रक में फंसकर घिसटता चला गया युवक

टक्कर के बाद रंजीत बाइक समेत ट्रक में फंस गए और काफी दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

चालक ट्रक छोड़कर फरार, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक का पीछा किया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं, दूसरी बाइक सवार भी मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। रंजीत की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि रंजीत की शादी कुछ वर्ष पहले हुई थी और उनका एक साल का बेटा भी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े : 

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply