TrendingUttar Pradesh

Sitapur News: छात्रों पर मुकदमे को लेकर कांग्रेस का हमला, प्रदेश अध्यक्ष बोले- आवाज दबा रही सरकार

Sitapur News: छात्रों पर मुकदमे को लेकर कांग्रेस का हमला, प्रदेश अध्यक्ष बोले- आवाज दबा रही सरकार

अमृत विचार, सीतापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने सीतापुर सांसद राकेश राठौर के आवास पर पहुंचकर केंद्र व प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने वाले छात्रों पर मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार युवाओं से डर गई है। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि देश का युवा आज बेरोजगारी, पेपर लीक और बदहाल शिक्षा व्यवस्था से परेशान है। सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय दमनकारी नीतियां अपना रही है। कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक छात्रों व युवाओं के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने 2 अगस्त को सीतापुर में आयोजित होने वाले ‘राहुल की बात, छात्रों के साथ’ कार्यक्रम में युवाओं व जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम आयोजक रत्नम राठौर ने बताया कि यह आयोजन युवाओं के भविष्य, रोजगार व लोकतांत्रिक अधिकारों पर संवाद का एक प्रमुख मंच बनेगा। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply