
सीतापुर। महोली तहसील परिसर स्थित भूलेख अनुभाग में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। कक्ष से धुआं उठता देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए परिसर में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम की मदद से तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल टीम की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा नुकसान होने और आग को अन्य कक्षों में फैलने से बचा लिया गया। तहसीलदार अंकुर यादव के मुताबिक, मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर अभिलेखों की सुरक्षा से संबंधित जानकारी ली गई है। तकनीकी टीम आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है, रिपोर्ट आने के बाद ही स्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
ः



