TrendingUttar Pradesh

Sitapur News : जमीन विवाद में फायरिंग, 9 संदिग्ध हिरासत में; 24-25 हथियारबंद लोगों पर आरोप

Sitapur News : जमीन विवाद में फायरिंग, 9 संदिग्ध हिरासत में; 24-25 हथियारबंद लोगों पर आरोप

सीतापुर, अमृत विचार: महोली कोतवाली क्षेत्र के अढ़ौरी बाईपास मोड़ के पास दोपहर जमीन विवाद को लेकर फायरिंग से खलबली मच गई। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। महोली कोतवाली क्षेत्र के अढ़ौरी निवासी पीड़िता शोभना शुक्ला के मुताबिक, डीसीएम में सवार होकर 2425 हथियारबंद लोग आए थे। घर के बाहर आकर अंधाधुंध फायरिंग की।

दावा है कि पीड़िता को घर से बाहर खींचकर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के अनुसार, मुख्य मार्ग के किनारे स्थित जमीन पर उनका कब्जा है, जिसका फैसला हाल ही में महोली तहसील से उनके पक्ष में आया था। पीड़िता ने झारखंड में तैनात ट्रेनी आईपीएस मयंक बाजपेई के पिता विपिन बाजपेई पर दबंगों के जरिए जमीन हड़पने की नीयत से फायरिंग कराने का आरोप लगाया है।

हवाई फायरिंग में कोई घायल नहीं

सीओ महोली नागेंद्र चौबे के अनुसार, मामला हवाई फायरिंग का है और इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस ने 9 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है। इंस्पेक्टर जेबी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply