TrendingUttar Pradesh

Sitapur News: पुलिस लाइन के बंद कमरे में हेड कांस्टेबल की मौत, पोस्टमार्टम में सिर पर गंभीर चोटों का खुलासा

Sitapur News: पुलिस लाइन के बंद कमरे में हेड कांस्टेबल की मौत, पोस्टमार्टम में सिर पर गंभीर चोटों का खुलासा

सीतापुर, अमृत विचार: पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में मृत मिले उन्नाव निवासी हेड कांस्टेबल अजय कुमार  की मौत की वजह सिर में लगी गंभीर चोट पाई गई है। डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि हुई, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई।

बता दें कि 10 अगस्त की रात पुलिस लाइन स्थित आवास संख्या 142 का दरवाजा बंद होने व दुर्गंध आने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया था। मृतक का तबादला नवंबर माह वर्ष 2025 को लखीमपुर खीरी हो चुका था, लेकिन उन्होंने आवास खाली नहीं किया था।

सीओ सिटी कपूर कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी आपराधिक वारदात के साक्ष्य नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है, फिर भी स्थितियों को स्पष्ट करने के लिए बिसरा सुरक्षित कराया गया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply