TrendingUttar Pradesh

Sitapur News: मानपुर में शव का गायब हुआ सिर, मचा हड़कंप, जानें क्या है पूरा मामला

मानपुर/ सीतापुर, अमृत विचार: कब्र से शव निकला, सिर भी गायब है। इस दावों के बीच इलाके में हड़कंप मच गया। एसडीएम और इलाका पुलिस के पहुंचने पर जांच हुई तो मामला कुछ और ही निकला। थाना प्रभारी का दावा है कि दो पक्षों के बीच मार्ग निकासी का विवाद चल रहा है। ऐसे में एक पक्ष ने अफवाह फैलाने का काम किया। 

मानपुर थानाक्षेत्र के जगजीवनपुर गांव में 55 वर्षीय नगमा की दो माह पूर्व टीबी से मौत हो गई थी। परिवार के लोगों ने गांव के बाहर शव दफनाया। बताते है कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि नगमा का शव गायब है, शरीर में सिर भी नहीं है। गंभीर प्रकरण की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष मानपुर संतोष सिंह के मुताबिक, गांव पहुंचने से पहले ही परिवार के लोगों ने शव को दफ्न कर दिया। जांच की गई तो पता चला कि नगमा के परिवार और दूसरे पक्ष के बीच मार्ग निकासी को लेकर विवाद चला आ रहा था। एक पक्ष ने इसी कारण मामले को दूसरा रूप दे दिया है। फिलहाल एसडीएम सिधौली की मौजूदगी में मार्ग की नापजोख की गई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply