Himachal PradeshIndiaTrending

एसजेवीएन फाउंडेशन ने रामपुर आयुर्वेदिक अस्पताल को दी अत्याधुनिक जांच मशीन

शिमला : शिमला जिले के रामपुर बुशहर स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में अब मरीजों को रक्त संबंधी कई जरूरी जांचें पहले से अधिक तेजी और बेहतर गुणवत्ता के साथ उपलब्ध हो सकेंगी। एसजेवीएन फाउंडेशन ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत अस्पताल को फुली ऑटो बायो केमिस्ट्री एनालाइजर मशीन उपलब्ध कराई है। शुक्रवार को रामपुर जल विद्युत स्टेशन , बायल के परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने इस मशीन का शुभारंभ किया।

एसजेवीएन फाउंडेशन ने रामपुर आयुर्वेदिक अस्पताल को दी अत्याधुनिक जांच मशीन

अस्पताल में हर वर्ष करीब 40 हजार से 42 हजार बाह्य रोगियों और लगभग एक हजार भर्ती मरीजों का उपचार किया जाता है। यहां मरीजों को इलाज के दौरान कई आवश्यक जांचें नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। नई मशीन लगने के बाद जांच की सुविधा अधिक तेज और सटीक होने की उम्मीद है।

एसजेवीएन के अनुसार इस मशीन से शिमला जिले की रामपुर, कुमारसैन और ननखड़ी तहसीलों के अलावा किन्नौर जिले की निचार तथा कुल्लू जिले की निरमंड और आनी तहसीलों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। अस्पताल आने वाले मरीजों को कई जांचों के लिए अब बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इस मौके पर ई. विकास मारवाह ने कहा कि एसजेवीएन समाज के विकास और जनकल्याण के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जांच मशीन उपलब्ध होने से मरीजों को विभिन्न परीक्षण जल्दी कराने की सुविधा मिलेगी। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीज भी अस्पताल में नि:शुल्क जांच सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पहल क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाएगी।

इस दौरान एसजेवीएन के उप महाप्रबंधक संजीव शर्मा, उप महाप्रबंधक कौशल्या देवी नेगी, उप मंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहिणी शर्मा सहित आयुर्वेदिक विभाग और रामपुर जल विद्युत स्टेशन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply