India

नए अवतार में आई Skoda Slavia, अब मिलेंगे मसाज सीट जैसे लग्जरी फीचर्स

स्कोडा ने भारत में अपडेटेड स्लाविया से पर्दा उठा दिया है. कंपनी ने इस कॉम्पैक्ट सेडान में कई बदलाव किए हैं. नई स्लाविया में नए फीचर्स और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि मौजूदा पेट्रोल इंजन पहले की तरह जारी हैं. अपडेटेड स्लाविया की बुकिंग ₹15,000 में शुरू हो गई है. हालांकि, कार की कीमत का अभी ऐलान नहीं किया गया है. स्लाविया को भारत में पहली बार आधिकारिक तौर पर 28 फरवरी 2022 को लॉन्च किया गया था.

फीचर्स की बात करें तो नई स्लाविया में सबसे खास बदलाव पीछे की सीटों के लिए मसाज फंक्शन है. इसके अलावा कार में 360डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर के साथ Park Pilot और बड़ा 10.25इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. इसके अलावा कार में रेनसेंसिंग वाइपर, रियर डिफॉगर, ऑलLED लाइटिंग, ऑटोडिमिंग IRVM, इलेक्ट्रिक सनरूफ और अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

फीचर्स और कलर ऑप्शन

कार में 10.1इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम है. इसमें Google Cloud के Automotive AI Agent पर आधारित एडवांस वॉयस असिस्टेंट मिलता है. इसमें Gemini आधारित मदद भी दी गई है. ड्राइवर और यात्री वॉयस कमांड से न्यूज, ट्रेंड्स, म्यूजिक, कॉल और क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाओं को इस्तेमाल कर सकते हैं. स्लाविया फेसलिफ्ट को छह वेरिएंट्स Classic, Classic+, Signature, Sportline, Prestige और Monte Carlo में पेश किया गया है. Monte Carlo वेरिएंट शुरुआत से ही उपलब्ध होगा.

नई Slavia कई रंगों में मिलेगी. इनमें कैंडी व्हाइट, कार्बन स्टील, ब्रिलियंट सिल्वर, लावा ब्लू, डीप ब्लैक, चेरी रेड, शिमला ग्रीन और स्टील ग्रे शामिल हैं. इसके अलावा आर्कटिक सिल्वर और कैपुचीनो बेज दो नए रंग जोड़े गए हैं.

स्लाविया के इंजन ऑप्शन

नई स्लाविया में दो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. शुरुआती वेरिएंट में 1.0लीटर, 3सिलेंडर टर्बो TSI इंजन है, जो 113 bhp की पावर और 178 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. वहीं, पहले मिलने वाले 6स्पीड टॉर्ककन्वर्टर ऑटोमैटिक की जगह अब नया 8स्पीड टॉर्ककन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है.

दूसरा 1.5लीटर, 4सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन 148 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 7स्पीड DSG डुअलक्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. 1.5लीटर इंजन वाले वेरिएंट में पीछे डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply