India

Skoda ने उठाया सबसे खास इलेक्ट्रिक SUV से पर्दा, रेंज 647 किमी, फीचर्स भी शानदार

Skoda ने अपनी नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV Peaq को दुनिया के सामने पेश कर दिया है. यह कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी और सबसे आधुनिक इलेक्ट्रिक SUV है, जिसका मुकाबला Kia EV9, Hyundai Ioniq 9 और Volvo EX90 जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs से होगा. करीब 4.9 मीटर लंबी यह SUV तीन रो वाली सीटिंग के साथ आती है और एक बार फुल चार्ज होने पर 647 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है.

Skoda ने उठाया सबसे खास इलेक्ट्रिक SUV से पर्दा, रेंज 647 किमी, फीचर्स भी शानदार

डिजाइन की बात करें तो Skoda Peaq में कंपनी की नई Modern Solid डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है. सामने की तरफ नया Tech Deck फेस दिया गया है, जिसमें LED लाइटिंग सेटअप मिलता है. SUV में फ्लश डोर हैंडल, 21 इंच तक के एयरोडायनामिक अलॉय व्हील, बड़े ग्लास एरिया और Tशेप LED टेललाइट्स जैसे प्रीमियम डिजाइन एलिमेंट्स शामिल हैं, जो इसे काफी फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं.

कितनी लंबीचौड़ी है कार

साइज के मामले में Peaq की लंबाई 4,874 मिमी, चौड़ाई 1,867 मिमी और ऊंचाई 1,664 मिमी है. इसका व्हीलबेस 2,965 मिमी है, जिससे केबिन में भरपूर जगह मिलती है. सभी तीनों सीट रो उपयोग में होने पर बूट स्पेस 299 लीटर मिलता है, जबकि तीसरी रो को फोल्ड करने पर यह बढ़कर 935 लीटर हो जाता है. इसके अलावा आगे की तरफ 37 लीटर का फ्रंक भी दिया गया है.

कार के अंदर हैं ये फीचर्स

SUV के इंटीरियर में 13.6 इंच की बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टूस्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है. फीचर्स की सूची में 10 एयरबैग, 16स्पीकर Sonos साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, मल्टीजोन क्लाइमेट कंट्रोल, डिजिटल की, 360 डिग्री कैमरा, ADAS सेफ्टी टेक्नोलॉजी और ऑटो पार्क जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

क्या भारत में लॉन्च होगी कार?

भारत में Skoda फिलहाल कोई इलेक्ट्रिक SUV नहीं बेचती है, लेकिन कंपनी की कई EVs की टेस्टिंग यहां देखी जा चुकी है. ऐसे में संभावना है कि भविष्य में Skoda Peaq को सीमित संख्या में CBU रूट के जरिए भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है. हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply