Technology

कुछ बड़ा होने वाला है…! Jio, Airtel जल्द बढ़ा सकती हैं ‘जेब पर बोझ’

Satya Report: Airtel और Reliance Jio जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर्स चुपके से टैरिफ में धीरे-धीरे बढ़ोतरी कर रहे हैं. पिछले कुछ समय से ऐसा देखने को मिल रहा है, टेलीकॉम कंपनियां अपनी सेवाओं पर मुनाफा बढ़ाने के लिए Recharge Plansमें बदलाव करती रहती हैं. हाल ही में, एयरटेल ने 859 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी कर जेब पर बोझ को बढ़ा दिया है. अब 859 रुपए वाले प्लान की जगह 899 रुपए वाले प्लान ने ले ली है. हालांकि यह बहुत बड़ी बढ़ोतरी नहीं है, फिर भी यूजर्स के लिए इस पर ध्यान देना जरूरी है.

कुछ बड़ा होने वाला है…! Jio, Airtel जल्द बढ़ा सकती हैं ‘जेब पर बोझ’
कुछ बड़ा होने वाला है…! Jio, Airtel जल्द बढ़ा सकती हैं ‘जेब पर बोझ’

Reliance Jio 195 Plan

कंपनी ने हाल ही में 195 रुपए वाले डेटा वाउचर की वैलिडिटी में बदलाव किया है. पहले जियो का ये अर्फोडेबल डेटा वाउचर 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था लेकिन अब इस प्लान में 30 दिन की वैधता मिलेगी. हालांकि, इसमें डेटा और OTT (ओवर-द-टॉप) बेनिफिट्स शामिल हैं, फिर भी इस प्लान को इस्तेमाल करने की लागत में काफी बढ़ोतरी हुई है.90 दिन की वैधता के हिसाब से पहले इस प्लान का डेली खर्च लगभग 2.16 रुपए का था, लेकिन अब इस प्लान को इस्तेमाल करने का डेली खर्च लगभग 6.50 रुपए हो गया है. .

हो गए दो साल, अब कुछ बड़ा हो सकता है

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, अब उम्मीद है कि आने वाले समय में टेलीकॉम कंपनियां और बड़े कदम उठाएंगी. टेलीकॉम कंपनियों द्वारा रिचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ाए हुए लगभग दो साल हो चुके हैं. पिछली कुछ बार की बढ़ोतरी के रुझान को देखें तो टेलीकॉम कंपनियां हर दो साल में कीमतें बढ़ाती रही हैं. इसलिए, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि कीमतों में बढ़ोतरी का अगला दौर बहुत करीब है. एयरटेल और जियो की तरह अब बाकी कंपनियां भी जल्द प्लान्स की कीमतों को बढ़ाकर जेब पर बोझ को बढ़ा सकती हैं लेकिन बड़े स्तर (एक नहीं सभी प्लान्स की कीमत पर असर) पर ये बढ़ोतरी कब होगी, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply