
प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व प्रधान पवन यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लल्ला यादव, बृजेश यादव और निहाल अली के रूप में हुई है। जांच के दौरान वारदात में इस्तेमाल बताई जा रही बाइक और दो तमंचे भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस का दावा है कि तीनों आरोपी एक ही बाइक पर सवार होकर पवन यादव के पास पहुंचे थे। बाइक निहाल अली चला रहा था, बृजेश यादव बीच में बैठा था, जबकि लल्ला यादव पीछे बैठा था। पुलिस के अनुसार, लल्ला यादव ने ही पवन यादव पर गोली चलाई थी।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पवन यादव की हत्या के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान संदिग्धों की पहचान की गई और पुलिस टीमों ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में लल्ला यादव ने पवन यादव के साथ व्यक्तिगत रंजिश होने की बात बताई है। पुलिस का कहना है कि हत्या में इस्तेमाल किए गए दोनों तमंचे और कारतूस करीब 20 हजार रुपये में खरीदे गए थे।
हालांकि, हत्या की पूरी वजह क्या थी और इस वारदात के पीछे कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं, इसकी जांच अभी जारी है।
परिवार ने पहले भी जताया था शक
पवन यादव के परिवार ने हत्या के बाद वर्तमान प्रधान के पति विनोद यादव और लल्ला यादव पर शक जताया था। परिजनों के मुताबिक, पवन यादव गांव में सक्रिय थे और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी भी कर रहे थे। वह बीडीसी सदस्य भी रह चुके थे।
परिवार का दावा था कि गांव से जुड़े कई मामलों में पवन यादव के विरोध के कारण कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा था। पुलिस इन पुराने विवादों को भी जांच का हिस्सा बना रही है।
2018 में भी हुआ था हमला
परिजनों



