India

स्पेन के यमल की गर्लफ्रेंड और मेस्सी की वाइफ का फैशन सेंस गजब, देखें तस्वीरें

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना के खिलाड़ी मेसी और स्पेन के लामिन यमल पर सबकी निगाहे रहीं. दोनों फुटबॉलर की पार्टनर भी बेहद खूबसूरत हैं. लियोनल मेसी की पत्नी एंटोनेला रोकुजो और यमल की गर्लफ्रेंड इनेस गार्सिया के बेहतरीन फैशनेबल लुक्स शानदार हैं. देखें तस्वीरें…

स्पेन के यमल की गर्लफ्रेंड और मेस्सी की वाइफ का फैशन सेंस गजब, देखें तस्वीरें

मेसी की वाइफ का फैशन मेसी की वाइफ का फैशन सेंस गजब है. इस तस्वीर में एंटोनेला ब्लैक और वाइट पोल्का डॉट प्रिंट ड्रेस वियर की हुई है. फुल स्लीव बॉडीकॉन मिनी ड्रेस में शीयल फैब्रिक ट्रेंड लुक दे रहा है. एसेसरीज की बात करें तो उन्होंनें हूप ईयररिंग्स कैरी किए हैं. वहीं हेयरस्टाइल वेवी है और न्यूड ग्लोइंग मेकअप पूरे लुक को एलिगेंट बना रहा है.

एंटोनेला का कैजुअल लुक मेसी की पत्ननी का ये लुक कैजुअल है जिसमें वो ब्राउन सुएड बॉम्बर जैकेट में नजर आ रही हैं. इसके नीचे उन्होंने ब्लैक क्रॉप टॉप और ग्रे वाइडलेग डेनिम जींस वियर की है. इस बॉसी लुक में एंटोनेला ने ब्लैक मिनिमल शोल्ड बैग आउटफिट को कैरी किया है. वेवी हेयर और लाइट मेकअप इस लुक को और स्टाइलिश बना रहा है.

शिमरी बॉडीकॉन ड्रेस एंटोनेला का ये लुक पार्टी के लिए बेहतरीन है. आउटफिट की बात करें तो ये सिल्वर शिमरी बॉडीकॉन मिनी ड्रेस है जो स्लीवलेस और हाईनेक डिजाइन की है. एसेसरीज में ब्रेसलेट और कई रिंग्स वियर की है. वहीं न्यूड मेकअप और ग्लोइंग स्किन ड्रेस की चमक को बैलेंस करती है.

एंटोनेला का एलिगेंट लुक इस तस्वीर में आप मेसी की वाइफ एंटोनेला को नेवी ब्लू फुल स्लीव फ्लोरलेंथ गाउन में देख सकते हैं. ड्रेस में बैकलेस कटआउट डिजाइन दिया गया है जो इसे एलिगेंट बना रहा है. इसके अलावा स्लीव्स के कफ पर सिल्वर एम्बेलिशमेंट किया गया है और ये ड्रेस को रॉयल फिनिश देता है. इस लुक में एंटोनेला सॉफ्ट ग्लैम मेकअप किए हुए नजर आ रही हैं.

ब्लैक आउटफिट लुक एंटोनेला का ये लुक बेहद एलिगेंट है क्योंकि इसमें उन्होंने ब्लैक बैकलेस मैक्सी ड्रेस वियर की है. ड्रेस में डबल स्टैक बैक डिजाइन लुक को और अट्रैक्टिव बना रहा है. ब्लैक कलर का राउंड क्लच बैग और सिल्वर ज्वैलरी आउटफिट को मॉडर्न पार्टी लुक दे रहे हैं. मेसी की वाइफ पर स्ट्रेट हेयर काफी जचते हैं.

यमल की गर्लफ्रेंड इनेस गार्सिया भी अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं. इस लुक में उन्होंने ग्रे क्रॉप जैकेट के संग ब्लैक स्ट्रेट फिट जींस वियर की है. ब्लैक एंकल बूट्स लुक में चार चांद लगा रहे हैं. ब्लैक लेदर हैंडबैग और ओपन वेवी हेयर में गार्सिया बला की खूबसूरत लग रही हैं.
मिनिमल एक्सेसरीज़ इसकी क्लीन स्टाइलिंग को पूरा करती हैं.

गार्सिया का पार्टी लुक अगर आप भी पार्टी सबसे अलग नजर आना चाहती हैं तो गार्सिया के इस ब्लैक और वाइट कटआउट गाउन लुक को देखें. इसमें डीप वीनेक और स्पेगेटी डिजाइन दिया गया है. ब्लैक बीडेड बोडिस और फ्लोई वाइट स्कर्ट का कॉम्बो बेस्ट है. उनका लो बन हेयरस्टाइल, ब्रेसलेट और रिंग्स खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं.

गार्सिया का व्हाइट टॉप लुक इस लुक में इनेस  ने ऑफशोल्डर व्हाइट टॉप को व्हाइट लेस रैप स्कर्ट के साथ स्टाइल किया गया है. स्कर्ट का साइड बो डिटेल इसे और ज्यादा यूनिकट्रेंडी बना रहा है. एसेसरीज में गार्सिया ने गोल्ड वॉच और ब्रेसलेट वियर किया है. खुले बाल और न्यूड ग्लैम मेकअप पूरे आउटफिट को सॉफ्ट और सोफिस्टिकेटेड फिनिश देते हैं. देखा जाए तो एंटोनेला और गार्सिया दोनों ही बेहद खूबसूरत हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply