BollywoodIndiaTrending

‘वाराणसी’ की शूटिंग के लिए एस एस राजामौली ने की थी 15 लाख लीटर पानी की मांग, HMWSSB ने किया मना

हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन वॉटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड ने निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए पानी की बड़ी मांग को खारिज कर दिया है।

‘वाराणसी’ की शूटिंग के लिए एस एस राजामौली ने की थी 15 लाख लीटर पानी की मांग, HMWSSB ने किया मना
‘वाराणसी’ की शूटिंग के लिए एस एस राजामौली ने की थी 15 लाख लीटर पानी की मांग, HMWSSB ने किया मना

फिल्म की निर्माण कंपनी श्री दुर्गा आर्ट्स ने 24 अप्रैल को बोर्ड को पत्र लिखकर 1010 हजार लीटर के 150 पानी के टैंकर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। यह पानी गगनपहाड़ स्थित फिल्म सिटी में बनाए गए तालाब को भरने के लिए मांगा गया था, जहां अंडरवॉटर शूटिंग होनी थी। कुल मिलाकर करीब 15 लाख लीटर पानी की आवश्यकता बताई गई थी।

लेकिन अधिकारियों ने इस अनुरोध को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि हैदराबाद में इस समय भीषण गर्मी के कारण पानी की कमी चल रही है। शहर में पहले से ही टैंकरों की मांग बहुत अधिक है, इसलिए इतनी बड़ी मात्रा में पानी उपलब्ध कराना संभव नहीं है। बोर्ड के प्रबंध निदेशक के. अशोक रेड्डी ने यह भी साफ किया कि फिल्म इकाई को पानी दिए जाने की खबरें गलत हैं।

‘वाराणसी’ एक बड़े बजट की तेलुगु एक्शनएडवेंचर फिल्म है, जिसमें महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह फिल्म अपने भव्य स्तर के लिए चर्चा में है, जिसकी शूटिंग भारत के अलावा केन्या और अंटार्कटिका में भी की जा चुकी है। करीब 1400 करोड़ रुपये के बजट वाली यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में गिनी जा रही है। फिल्म का संगीत एम एम कीरवानी तैयार कर रहे हैं और फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply