BollywoodIndiaTrending

OTT पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के सामने सीना तानकर खड़ी हुई 2025 में रिलीज हुई कोर्ट रूम ड्रामा

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ इस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक होने के साथसाथ बॉलीवुड की भी सबसे सफल फिल्मों में से एक बन चुकी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1813 करोड़ से ज्यादा का करोबार करके इतिहास रच दिया है। इसी के साथ रणवीर सिंह देश के टॉप स्टार्स की लिस्ट में आ गए हैं। ‘धुरंधरः द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ओटीटी पर भी दस्तक दे चुकी है। वहीं ‘धुरंधर’ पहले से ही ओटीटी पर कब्जा जमाए हुए है। धुरंधर जहां नेटफ्लिक्स के साथसाथ जियो हॉटस्टार पर मौजूद है तो वहीं धुरंधर 2 जियोहॉटस्टार पर धूम मचा रही है। जब से ये दोनों फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुई हैं, लगातार ट्रेंड कर रही हैं। लेकिन, धुरंधर और धुरंधर 2 को एक 10 महीने पुरानी फिल्म ओटीटी पर टक्कर दे रही है।

OTT पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के सामने सीना तानकर खड़ी हुई 2025 में रिलीज हुई कोर्ट रूम ड्रामा
OTT पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के सामने सीना तानकर खड़ी हुई 2025 में रिलीज हुई कोर्ट रूम ड्रामा

धुरंधर और धुरंधर 2 को ओटीटी पर 10 महीने पुरानी फिल्म दे रही टक्कर

आदित्य धर की दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ जहां ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है तो वहीं धुरंधर 2 पहले नंबर पर कब्जा जमाए हुए है। इन दोनों के बीच कुकिंग कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ ने दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना रखी है तो वहीं अनिल कपूर का 10 साल पुराना शो ’24’ चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए है। वहीं पांचवे नंबर पर है सितंबर 2025 को रिलीज हुई अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’। ये कोर्ट रूम ड्रामा लगातार ओटीटी की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है।

नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर मौजूद है जॉली एलएलबी 3

2025 की इस हिट कोर्टरूम ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने के बाद इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। खास बात तो ये है कि जब से इस फिल्म ने जियो हॉटस्टार पर दस्तक दी है, अपना दबदबा बनाए हुए है और लगातार टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। फिलहाल ये फिल्म पांचवे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

बॉक्स ऑफिस पर सफल रही जॉली एलएलबी 3

जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराज राव और सीमा बिस्वास जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म की सफलता का अंदाजा इसी के जरिए लगाया जा सकता है कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म  ने 120 करोड़ से ज्यादा और वर्ल्डवाइड 166 करोड़ की कमाई की थी। वहीं अब लगातार ओटीटी पर ये अपनी जगह बनाए  हुए है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply