Satya Report: भारतीय घरों में छोटी हेल्थ प्रॉब्लम के लिए आज भी बारबार दवा नहीं ली जाती है, बल्कि कई ऐसे देसी नुस्खे होते हैं जो जल्दी आराम दिलवा देते हैं. ये नुस्खे ज्यादातर हमारी रसोई में मौजूद चीजों से ही बनकर तैयार हो जाते हैं. खासकर अगर पेट से जुड़ी तकलीफ जैसे गैस बनना, ब्लोटिंग, मितली, उल्टी जैसी दिक्कतें हो तो इसमें कुछ मसाले आराम दिलाने में काफी कारगर होते हैं. मसाले स्वाद ही नहीं बढ़ाते बल्कि ये गुणों का खजाना होते हैं. इस आर्टिकल में हम जानेंगे कानपुर के ‘बुकनू’मसाला को बनाने का तरीका. ये मसाला आपके खाने को स्वादिष्ट बनाने के अलावा डाइजेशन के लिए बेहतरीन रहता है.

अलगअलग तरह के मसालों की बात करें तो इनमें ज्यादातर जीरा, अजवाइन, इलायची, काली मिर्च जैसी चीजें यूज की जाती हैं, लेकिन ‘बुकनू’ मसाला इससे काफी अलग है. इसमें मसालों के अलावा जड़ीबूटियां भी डाली जाती हैं, इसलिए ये एक पावरफुल मिक्स बन जाता है. तो चलिए जान लेते हैं इस मसाले को बनाने का तरीका.
‘बुकनू’ मसाला के इनग्रेडिएंट्स
आपको अगर ये मसाला बनाना है तो इसके लिए चाहिए होगी छोटी हरड़ 25 ग्राम , बड़ी हरड़ 25 ग्राम, बहेड़ा 50 ग्राम, हींग 1 , सूखी हल्दी 200 ग्राम, सूखा अदरक 200 ग्राम, अजवाइन 100 ग्राम, जीरा 100 ग्राम, सूखा आंवला 25 ग्राम, काला नमक 100 ग्राम. इसके अलावा चाहिए होगा सरसों का तेल तकरीबन 500 मिलीलीटर ,0 1px 10px 0 rgba ; margin: 1px; maxwidth: 540px; minwidth: 326px; padding: 0; width: calc ;” datainstgrmcaptioned=”” datainstgrmpermalink=”https://www.instagram.com/p/CAPzxnjJ1Hi/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading” datainstgrmversion=”14″>
शेफ का एक्स्ट्रा टिप्स
बुकनू मसाला की रेसिपी शेफ दीपा चौहान ने शेयर की है जो मास्टर शेफ 2023 में टॉप 9 में रह चुकी हैं. उन्होंने इस रेसिपी के लिए एक्स्ट्रा प्रो टिप्स भी शेयर किए हैं. जैसे मसाला बनाने के लिए अच्छी शुद्ध हींग ही लें. बिना मिलावट वाली चिपचिपी राल वाली होती है. हालांकि अगर आपको वह न मिले, तो वजन के हिसाब से सामान्य हींग की 45 गुना मात्रा का यूज किया जा सकता है.



