IndiaTrending

अवैध शराब पर सख्ती, हजारों मुकदमे और लाखों लीटर शराब जब्त; फिर भी यूपी की जनता ने पिए ₹20,862 करोड़ की शराब

Excise Revenue Uttar Pradesh: वित्तीय वर्ष 202627 के पहले चार महीने में उत्तर प्रदेश ने आबकारी राजस्व के मामले में रिकॉर्ड बनाया है। अकेले जुलाई महीने में बीते साल की इसी अवधि के मुकाबले 16 फीसदी अधिक आबकारी राजस्व मिला है। उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि विभाग ने वित्तीय वर्ष 202627 में राजस्व प्राप्ति के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

अवैध शराब पर सख्ती, हजारों मुकदमे और लाखों लीटर शराब जब्त; फिर भी यूपी की जनता ने पिए ₹20,862 करोड़ की शराब
अवैध शराब पर सख्ती, हजारों मुकदमे और लाखों लीटर शराब जब्त; फिर भी यूपी की जनता ने पिए ₹20,862 करोड़ की शराब

विभाग ने विगत सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रदेश के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष 202627 में अप्रैल से जुलाई महीने तक 20,862.42 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त किया गया, जो कि गत वर्ष 202526 के इसी अवधि में प्राप्त राजस्व 18,583.19 करोड़ रुपए के सापेक्ष 12.27 फीसदी यानि कि 2,279.23 करोड़ रुपए अधिक है।

पहले तीन दिनों में अभी तक 273.87 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति

इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 202627 के जुलाई महीने में 5,052.86 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया गया, जो कि गत वर्ष 202526 के इसी महीने में प्राप्त 4,354.28 करोड़ रुपए के राजस्व के सापेक्ष 16.04 फीसदी या 698.58 करोड़ रुपए अधिक है। वर्तमान वित्तीय वर्ष के इसी अगस्त महीने के पहले तीन दिनों में अभी तक 273.87 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई है।

आबकारी विभाग ने गत वित्तीय वर्ष 202526 में 57,722.26 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया, जो कि पिछले वित्तीय वर्ष 202425 में प्राप्त राजस्व 52,573.07 करोड़ रुपए के सापेक्ष 9.79 फीसदी अथवा 5,149.19 करोड़ रुपए अधिक था।

अवैध मदिरा के कारोबार पर लगी लगाम

आबकारी मंत्री ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 202627 में अप्रैल से जून महीने तक के विरूद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए कुल 29,294 अभियोग दर्ज कर 9.01 लाख लीटर अवैध मदिरा/मादक द्रव्य बरामद की गयी। अवैध मदिरा के कारोबार में संलिप्त 4,673 व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए 819 व्यक्तियों को जेल भेजा गया है एवं अवैध मदिरा की तस्करी में प्रयोग आने वाले 30 वाहनों को जब्त किया गया।

आबकारी मंत्री के मुताबिक बीते वित्तीय वर्ष 202526 में प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के कुल 1,19,001 अभियोग दर्ज करते हुए 31.16 लाख लीटर अवैध मदिरा/मादक द्रव्य बरामद की गयी। अवैध मदिरा के कारोबार में संलिप्त 21,401 व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए 3,960 व्यक्तियों को जेल भेजा गया।

उन्होंने बताया कि के राजस्व प्राप्ति में लगातार वृद्धि हो रही है और अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 202627 में आबकारी विभाग के लिए 71,278 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply