IndiaUttar Pradesh

प्रयागराज जंक्शन पर अचानक लगी आग, फायर टीम की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब प्लेटफॉर्म नंबर1 के पार्सल गेट के पास स्थित टीएलसी चार्जिंग केबिन में अचानक आग लग गई. आग की लपटें उठते ही यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही आरपीएफ और फायर टीम मौके पर पहुंची. केबिन बंद होने के कारण दमकलकर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से ताला तोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. अधिकारियों का कहना है कि यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो स्टेशन पर बड़ा हादसा हो सकता था और प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती थी. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, जबकि फायर टीम की तत्परता से रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली.

प्रयागराज जंक्शन पर अचानक लगी आग, फायर टीम की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

खबर अपडेट की जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply