TrendingUttar Pradesh

Sultanpur News: पत्नी से विवाद के बाद दामाद ने उठाया खौफनाक कदम, खुद को चाकू से किया घायल; ससुराल में मचा हड़कंप

Sultanpur News: पत्नी से विवाद के बाद दामाद ने उठाया खौफनाक कदम, खुद को चाकू से किया घायल; ससुराल में मचा हड़कंप

भदैया, सुलतानपुर, अमृत विचार: देहात कोतवाली क्षेत्र के पखरौली गांव में शुक्रवार को ससुराल आए एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद चाकू से अपना गला और हाथ काटकर खुद को घायल कर लिया। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसने जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद चिकित्सक को मौके पर बुलाकर उसका प्राथमिक उपचार कराया गया।

जानकारी के अनुसार लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के मामपुर निवासी कर्मचंद उर्फ सोनू अपनी ससुराल पखरौली आया था। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था और किसी बात को लेकर पत्नी गीता देवी से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उसने घर में रखा चाकू उठाकर अपने गले और हाथ पर वार कर लिया।

देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है। मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply