भारत के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और नवनियुक्त कप्तान श्रेयस अय्यर शनिवार को ही आमनेसामने हो गए, जब भारतीय टीम की चयन समिति ने अहम बदलाव की घोषणा की। टी20 मुंबई 2026 लीग के 12वें मैच में ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएमई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सोबो मुंबई फाल्कन्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 200 के स्ट्राइक रेट से रन ठोके।

मुंबई फाल्कन्स के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर हैं, लेकिन वह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इस मैच में खेले। उनकी जगह आदित्य तरे टीम की कमान संभाली। तरे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएमई ने 8 विकेट पर 147 रन बनाए।
सूर्यकुमार यादव ने 3 चौके और 4 छक्के जड़े
सूर्यकुमार यादव ने 24 गेंद पर 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। इसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। उनके अलावा नूतन कुमार गोयल ने 32 गेंद पर 34 रन बनाए। अन्य कोई बल्लेबाज कोई खास योगदान नहीं दे पाया। ओपनर अखिल हेरवाडकर ने 12, शिखर ठाकुर ने 5 और जयेश पोखरे ने 3 रन बनाए।
मुंबई फाल्कन्स के लिए प्रथमेश डाके ने 4 विकेट लिए
ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएमई के लिए सागर मिश्रा ने 9, मकरंद गिरेश पाटिल ने 11, परीक्षित वलसांगकर ने नाबाद 2, मिनाद मांजरेकर ने 15 और सिल्वेस्टर डिसूजा नाबाद 4 रन बनाए। सोबो मुंबई फाल्कन्स के लिए प्रथमेश डाके ने 30 रन देकर 4 विकेट लिए। यश डिचोलकर ने 2 विकेट झटके। सिद्धार्थ राउत और वेदांत राउत ने 11 विकेट झटके।



