BiharCrimeIndiaTrending

दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध का शक, मजदूर को बुलाकर ले गया; सुबह बांध किनारे मिला शव..

दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध का शक, मजदूर को बुलाकर ले गया; सुबह बांध किनारे मिला शव..

शाम को नहाकर तैयार हुआ 37 वर्षीय मिथुन गिरी घर से निकला था। परिवार को क्या पता था कि अब वह कभी लौटकर नहीं आएगा। बुधवार सुबह उसका शव बांध किनारे मिलने से मुसापुर में सनसनी फैल गई। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। स्वजन ने उसके दोस्त पर अवैध संबंध की शंका में पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

दोस्त बुलाकर ले गया था

घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर निवासी रामप्रवेश गिरी का पुत्र मिथुन गिरी राजकोट में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह गांव लौटा था। स्वजन के अनुसार, मंगलवार शाम उसका दोस्त अवधेश गिरी उसे बुलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद मिथुन वापस नहीं लौटा।

बांध किनारे मिला शव

बुधवार सुबह मिथुन का शव बांध किनारे बरामद हुआ। शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका गहरा गई। सूचना पर पुलिस के साथ एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

आरोपित के घर हंगामा

शव मिलने के बाद आक्रोशित स्वजन आरोपित के घर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने अवधेश की पत्नी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही जांच

दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया अवैध संबंध की आशंका में हत्या किए जाने की बात सामने आई है। एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply