CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

जीजा पर आया दिल, ‘कातिल’ बनी तबस्सुम; दूध में​​​​​ नशीली गोलियां देकर पति की हत्या..

जीजा पर आया दिल, ‘कातिल’ बनी तबस्सुम; दूध में​​​​​ नशीली गोलियां देकर पति की हत्या..

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी पुलिस ने हुसैनाबाद भनवाड़ा के श्रमिक राकिब हत्याकांड का राजफाश किया है। आरोपित महिला के राकिब के जीजा से प्रेम सम्बंध थे। अवैध सम्बंध में रोडा बने राकिब को दोनों ने दूध में नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली गोलियों की अत्यधिक डोज देकर मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से गोलियों के दो रैपर भी बरामद हुए हैं। पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकार वार्ता में एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने बताया कि रतनपुरी के गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा निवासी 28 वर्षीय श्रमिक राकिब पुत्र अलाउद्दीन का घर के भीतर शव मिला था। स्वजन ने राकिब की पत्नी तबस्सुम पर संदेह जताते हुए तहरीर दी दी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया।

दूध में अत्यधिक नशे की गोलियां देकर उतारा मौत के घाट

पुलिस की जांच में तबस्सुम और राकिब के जीजा शाहरुख निवासी गांव हमजा गढ़, गंगोह, सहारनपुर के साथ फोन पर बातचीत होती थी। काल रिकार्ड और महिला के लगातार बयान बदलने ने पूरा घटनाक्रम का राजफाश कर दिया। राकिब की पत्नी तबस्सुम और शाहरुख के बीच तीन साल से सम्बंध थे। इसका शक राकिब होने पर उसने विरोध जताया था।

एसपी ने बताई घटना

एसपी देहात ने बताया कि सात सितंबर की रात को आरोपित शाहरुख हुसैनाबाद ससुराल आया था। रात को खाना खाने के बाद दूध में नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले गोलियों की अत्यधिक डोज देकर राकिब को मौत के घाट उतार दिया। दोनों के कब्जे से नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली गोलियाें के रैपर मिले हैं। पुलिस ने दोनों काे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेजा गया।

दस साल पहले हुई थी शादी, चार बच्चे

राकिब की वर्ष 2017 में मेरठ के सरुरपुर थाना के गांव खिवाई की रहने वाली तबस्सुम से शादी हुई थी। उसके दो बेटियां और दो बेटे हैं। राकिब के स्वजन के पास लगभग सात बीघा भूमि है, जिस पर खेती करते हैं। हालांकि राकिब विभिन्न तरह की मजदूरी करता था। वारदात के दिन उसका जीजा शाहरुख घर आया तो साथ बैठकर खाना खाया था।

बताया कि राकिब से छोटी बहन की शादी वर्ष 2021 में गंगोह के गांव हजमतगढ़ में शाहरुख से हुई थी। शादी के बाद तबस्सुम और शाहरुख के बीच नजदीकियां बढ़ी और अवैध संबंध बन गए।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply