राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमा प्रबंधन और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े अहम विषयों पर निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका; भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग को राज्यसभा की विभागसंबंधित संसदीय स्थायी समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन को भाजपा और विशेषकर पंजाब इकाई के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
23 जुलाई 2026 को जारी राज्यसभा के संसदीय बुलेटिनद्वितीय के अनुसार, सभापति ने तरुण चुग को गृह मंत्रालय संबंधी स्थायी समिति का सदस्य नामित किया है। यह समिति आंतरिक सुरक्षा, सीमा प्रबंधन, पुलिस सुधार, आपदा प्रबंधन और गृह मंत्रालय से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों की संसदीय समीक्षा और नीति संबंधी सुझावों में अहम भूमिका निभाती है।
पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र अमृतसर से आने वाले तरुण चुग लंबे समय से जम्मूकश्मीर, लद्दाख और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में संगठनात्मक कार्यों से जुड़े रहे हैं। ऐसे में गृह मंत्रालय से संबंधित समिति में उनका मनोनयन विशेष महत्व का माना जा रहा है।
तरुण चुग भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनका अनुभव राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमा प्रबंधन और सुशासन से जुड़े विषयों पर संसदीय विमर्श को और प्रभावी बनाएगा।



