India

Tata Avinya का डैशबोर्ड डिजाइन हुआ लीक, नई इलेक्ट्रिक SUV में मिल सकते हैं कई प्रीमियम फीचर्स

टाटा अविन्या, जो एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक व्हीकल सबब्रांड है, इस साल के आखिरी तक लॉन्च हो सकता है. इसका कोडनेम P2 है और Tata Avinya X इस नए नाम के तहत आने वाला पहला प्रोडक्शन मॉडल होगा. लॉन्च से पहले ही इस इलेक्ट्रिक SUV के डैशबोर्ड के पेटेंट डिजाइन की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं.

Tata Avinya का डैशबोर्ड डिजाइन हुआ लीक, नई इलेक्ट्रिक SUV में मिल सकते हैं कई प्रीमियम फीचर्स

नया स्टीयरिंग व्हील

इनमें टच कंट्रोल वाला नया स्टीयरिंग व्हील और बीच में ‘‘ लिखा हुआ दिखाई दे रहा है. डैशबोर्ड का डिज़ाइन अच्छा है. कॉन्सेप्ट मॉडल की तरह ही, प्रोडक्शन के लिए तैयार अविन्या एक्स में साउंडबार के ऊपर डैशबोर्ड में इंटीग्रेटेड स्क्रीन होने की संभावना है. इसमें 5 सीटों का कॉन्फ़िगरेशन होगा, जिसमें पीछे की बेंच स्टाइल सीटों और आगे की बकेट सीटों दोनों में पर्याप्त लेगरूम मिलेगा. कॉन्सेप्ट मॉडल में घूमने वाली फ्रंट सीटें थीं, हालांकि यह देखना बाकी है कि यह फीचर प्रोडक्शन मॉडल में आएगा या नहीं.

दमदार फीचर्स से लैस

की तीसरी जनरेशन के आर्किटेक्चर पर बेस्ड, टाटा अविन्या एक्स में अगली जनरेशन के ADAS को सपोर्ट मिलने की संभावना है. दूसरी प्रमुख विशेषताओं में एक बड़ा फ्लोटिंग सेंट्रल इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360डिग्री कैमरा, वायरलेस फोन चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ, लाउंज जैसा 4सीटर लेआउट, व्हीकलटूलोड और व्हीकलटूव्हीकल चार्जिंग क्षमता आदि शामिल हो सकते हैं.

प्रोडक्शन के लिए तैयार अविन्या

प्रोडक्शन के लिए तैयार अविन्या ईवी में कॉन्सेप्ट के अधिकांश डिज़ाइन एलिमेंट्स को बरकरार रखने की उम्मीद है. 2022 में प्रदर्शित एसयूवी कॉन्सेप्ट में सामने की तरफ पूरी चौड़ाई वाली एलईडी लाइट बार, एक विशिष्ट डिज़ाइन वाली ग्रिल, स्लिम हेडलैंप, बोल्ड शोल्डर क्रीज़, ब्लैक आउट ए पिलर, ग्लास रूफ और फ्लोटिंग रियर सेक्शन में एलईडी टेललैंप शामिल हैं.

तमिलनाडु के पनपक्कम में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और जगुआर लैंड रोवर की नई प्रोडक्शन इकाई, टाटा अविन्या इलेक्ट्रिक एसयूवी के निर्माण केंद्र के रूप में काम करेगी. कंपनी का टारगेट वार्षिक प्रोडक्शन क्षमता को बढ़ाकर 250,000 यूनिट तक करना है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply