India

गाड़ियां बेचने में Tata ने Mahindra को पछाड़ा, नंबर 1 पर आई ये कंपनी, भारत में बिकीं 4 लाख कार

भारत के कार बाजार में जून 2026 के दौरान शानदार बढ़त देखने को मिली. इस महीने देश में करीब 4 लाख कारों की की बिक्री हुई, जो पिछले साल जून के मुकाबले लगभग 24% ज्यादा है. नई कारों की लॉन्चिंग, CNG और इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग साथ ही ग्राहकों की अच्छी खरीदारी ने इस बढ़त में बड़ी भूमिका निभाई.

गाड़ियां बेचने में Tata ने Mahindra को पछाड़ा, नंबर 1 पर आई ये कंपनी, भारत में बिकीं 4 लाख कार

हमेशा की तरह मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा कारें बेचकर अपनी नंबर1 की कुर्सी बरकरार रखी. कंपनी ने जून 2026 में 1,50,150 कारों की बिक्री की, जबकि जून 2025 में यह आंकड़ा 1,21,339 यूनिट था. यानी कंपनी ने शानदार सालाना बढ़त दर्ज की.

मारुति सुजुकी रही नंबर 1 कंपनी

की इस सफलता के पीछे CNG वाहनों की बढ़ती मांग सबसे बड़ी वजह रही. खासकर कंपनी की नई Victoris में मिलने वाले अंडरबॉडी CNG सिस्टम को ग्राहकों ने खूब पसंद किया. इसके अलावा कंपनी का एक्सपोर्ट भी मजबूत रहा. जून में मारुति ने 42,768 गाड़ियों का निर्यात किया, जो पिछले साल की तुलना में 13% ज्यादा है. कंपनी ने बताया कि पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद वह लंबे समुद्री मार्गों के जरिए अपनी गाड़ियों की सप्लाई जारी रखे हुए है.

टाटा ने महिंद्रा को पछाड़ा

मारुति के बाद सबसे बड़ा बदलाव दूसरे स्थान पर देखने को मिला. ने जून में 62,076 कारों की बिक्री कर महिंद्रा को पीछे छोड़ दिया. पिछले साल जून में टाटा ने 37,083 वाहन बेचे थे. कंपनी की बिक्री में यह शानदार बढ़त उसकी नई और अपडेटेड कारों, लोकप्रिय Punch, Nexon SUV और Sierra को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स की वजह से हुई. वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा इस बार तीसरे स्थान पर रही. कंपनी ने जून 2026 में 60,393 वाहन बेचे. हालांकि कुल वाहन बिक्री के मामले में कंपनी ने 1,06,207 यूनिट बेचकर सालाना आधार पर 37% की बढ़त दर्ज की.

हुंडई को लगा बड़ा झटका

दूसरी ओर हुंडई को जून में झटका लगा. कंपनी की घरेलू बिक्री लगभग 10% घटकर 39,635 यूनिट रह गई. Hyundai ने बताया कि उसके एक सप्लायर की फैक्ट्री में आग लगने के कारण करीब 22 दिनों तक उत्पादन प्रभावित रहा. हालांकि कंपनी ने अब सभी प्लांट में उत्पादन सामान्य होने की जानकारी दी है और जल्द ही इस नुकसान की भरपाई करने का भरोसा जताया है. टोयोटा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. कंपनी ने जून में 28,441 गाड़ियां बेचीं. इसमें Innova Crysta की मजबूत मांग का बड़ा योगदान रहा.

छोटी कंपनियों का शानदार प्रदर्शन

छोटी कंपनियों ने भी इस बार शानदार प्रदर्शन किया. Kia India ने जून में 24,552 कारें बेचीं, जबकि JSW MG Motor ने 7,568 वाहन बेचकर अच्छा प्रदर्शन किया. Nissan ने 3,006 गाड़ियों की बिक्री की और Magnite की मांग लगातार बनी रही. वहीं Renault India की बिक्री में भी सुधार देखने को मिला.

ऑटो सेक्टर के लिए ये चुनौती

ऑटो इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि अब भारतीय बाजार तेजी से पेट्रोलडीजल से आगे बढ़कर CNG, इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और फ्लेक्सफ्यूल तकनीक की ओर बढ़ रहा है. आने वाले महीनों में कंपनियों के बीच मुकाबला और भी तेज होगा क्योंकि कई नई SUV और इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च होने वाली हैं. हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि ईरान युद्ध, वैश्विक तनाव, कमजोर मानसून और बढ़ती वाहन कीमतें आने वाले समय में बाजार पर असर डाल सकती हैं. इसके बावजूद नई तकनीक और नए मॉडलों की वजह से भारतीय ऑटो बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ने की उम्मीद है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply