Auqib Nabi Dar: भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी आगामी सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली है, जिसके लिए हाल ही में टीम का ऐलान कर दिया गया है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सीरीज से भारतीय टीम के तेज गेंदबाज और घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम से बाहर कर दिया गया है।

दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज के दौरान खिलाड़ी को चोट लग गई थी। जिससे अभी खिलाड़ी सही नहीं हो पाए हैं। यही कारण है बुमराह को इस सीरीज में आराम के लिए बोला गया है। तो आइए आपको बताते हैं कि बुमराह के स्थान पर टीम में किस खिलाड़ी को शामिल किया गया है।
Auqib Nabi Dar को मिली टीम में जगह
भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने जसप्रीत बुमराह की स्थिति को देखते हुए आराम करने के निर्देश दिए हैं और उनके स्थान पर टीम में आकिब नबी को टीम में शामिल किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आकिब नबी को भारतीय टीम के सीनियर टीम में पहली बार शामिल किया गया है।
खिलाड़ी ने बीते दो रणजी ट्रॉफी में काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाया था। इस दौरान खिलाड़ी ने अपने नाम कुल 104 विकेट किए हैं। वहीं बीते सीजन यानी 202526 में खिलाड़ी ने अपने नाम कुल 60 विकेट किए थे।
कैसा है Auqib Nabi Dar का फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर
आकिब ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 43 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इस दौरान खिलाड़ी ने 18.63 के औसत और 2.90 की इकनॉमी से अपने नाम कुल 162 विकेट किए हैं। इसी के साथ ही इन 43 मुकाबलों में नबी ने 10 विकेट हॉल और 16 फाइफर किया है।
बता दें कि नबी ने बीते महीने इंडिया A के लिए श्रीलंका दौरा किया था। इस दौरान नबी ने श्रीलंका के 6 खिलाड़ियों का विकेट अपने नाम किए थे। वहीं आफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई सीरीज में नबी को नेट गेंदबाज के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया गया था।
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम
श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज के लिए भारतीय टीम की बात करें तो उसमें शुभमन गिल , केएल राहुल , ऋषभ पंत , ध्रुव जुरेल , यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुधार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी जैसे खिलाड़ी को चुना गया है।


