India

AFG के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, लंबे समय बाद इस घातक गेंदबाज की टीम इंडिया में वापसी

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, इस सीरीज के पहले मैच को भारतीय टीम ने 7 विकेट से अपने नाम किया, वहीं दूसरे वनडे मैच को भी बड़े अंतर से अपने नाम किया. अब भारतीय टीम को तीसरा वनडे मैच खेलना है. अगर भारतीय टीम तीसरे वनडे मैच में जीत हासिल करती है, तो अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप करेगी, वहीं अफगानिस्तान की टीम अपनी इज्जत बचाने के इरादे से उतरेगी.

AFG के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, लंबे समय बाद इस घातक गेंदबाज की टीम इंडिया में वापसी

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया में बदलाव किया गया है और एक खिलाड़ी को भारतीय टीम में जोड़ा गया है. इस खिलाड़ी की लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है.

हर्षित राणा की लगभग साढ़े चार महीने बाद Team India में वापसी

भारतीय टीम के स्टार आलराउंडर हर्षित राणा, आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले चोटिल होकर पुरे टूर्नामेंट और आईपीएल 2026 से बाहर हो गए थे. हर्षित राणा के चोटिल होने के बाद से अभी तक वो टीम इंडिया से दूर ही हैं. हालांकि अब तीसरे वनडे से पहले उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया है. हर्षित राणा की लगभग साढ़े चार महीने बाद भारतीय टीम में वापसी हो रही है.

हर्षित राणा फरवरी के बाद से खेल से दूर थे. उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वॉर्म अप मैच के दौरान चोट लग गई थी. उन्हें साउथ अफ्रीका के साथ मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी. वे टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में चुने गए थे. बाद में मोहम्मद सिराज ने उनकी जगह ली थी. बाद में हर्षित राणा आईपीएल भी नहीं खेल पाए थे. इस लीग में वे कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ थे.

हर्षित राणा को टीम इंडिया में शामिल कर BCCI ने दिया अपडेट

बीसीसीआई ने 19 जून को बयान जारी कर बताया कि हर्षित ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब पूरा कर लिया. वे चेन्नई में होने वाले आखिरी वनडे में खेलने को तैयार हैं. माना जा रहा है कि वे इस मैच में खेल सकते हैं. अर्शदीप सिंह या गुरनूर बरार में से किसी को आराम दिया जा सकता है.

हर्षित राणा को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा या नही ये तो कल ही पता चलेगा, लेकिन टीम इंडिया में उन्हें शामिल कर दिया गया है, इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्हें मौका दिया जा सकता है.

तीसरे वनडे के लिए अपडेटेड Team India

शुभमन गिल , रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर , केएल राहुल , इशान किशन , नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply