Technology

Tecno Pop X 5G: 18GB तक रैम और 6500mAh बैटरी, लॉन्च हुआ दमदार फीचर्स वाला ये नया फोन

Satya Report: Tecno ने ग्राहकों के लिए भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Tecno Pop X 5G को लॉन्च कर दिया है. अहम खासियतों की बात करें तो ये लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन मिलिट्री ग्रैड मजबूती (MIL STD 810H), आईपी64 प्रो (डस्ट एंड स्पलैश प्रूफ), 6500 एमएएच की दमदार बैटरी, एक्टिव नॉयस कैंसिलेशन, 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर, 12 जीबी तक वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ आता है. आइए आपको बताते हैं कि ये फोन किस कीमत में उतारा गया है और ये फोन कौन-कौन सी खूबियों से पैक्ड है.

Tecno Pop X 5G: 18GB तक रैम और 6500mAh बैटरी, लॉन्च हुआ दमदार फीचर्स वाला ये नया फोन
Tecno Pop X 5G: 18GB तक रैम और 6500mAh बैटरी, लॉन्च हुआ दमदार फीचर्स वाला ये नया फोन

Tecno Pop X 5G Price in India

इस लेटेस्ट टेक्नो स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 15999 रुपए, 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 17999 रुपए तय की गई है. ये फोन एक्सक्लूसिव तौर पर आपको Amazon पर मिलेगा. मुकाबले की बात करें तो ये फोन इस प्राइस रेंज में vivo T5x 5G, realme P4x 5G, MOTOROLA g67 power 5G और OPPO K14 5G जैसे स्मार्टफोन्स को कांटे की टक्कर देगा. .

Tecno Pop X 5G Specifications

  • बैटरी: 6500 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 45 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है.
  • रैम: इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ 8 जीबी वर्चुअल रैम, 6 जीबी वाले वेरिएंट में 12 जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलेगा, इसका मतलब ये हुआ कि 6 जीबी वेरिएंट में 18 जीबी तक रैम का सपोर्ट मिलेगा.
  • ओएस: ये लेटेस्ट टेक्नो स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित HiOS 16 पर काम करता है.
  • चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, साथ में ग्राफिक्स के लिए Arm Mali-G57 MC2 जीपीयू भी है.
  • कैमरा सेटअप: फोन के पिछले हिस्से में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है. वहीं, फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलेगा.
  • कनेक्टिविटी: फोन में 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा ये फोन सिंगल स्पीकर, साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर, आईआर ब्लास्टर के साथ आता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply