Haryana

गुरुग्राम में चोरों का आतंक! एक ही रात में 6 कारों के रिम-टायर चोरी, ईंटों पर खड़ी मिली लग्जरी कारें

Gurugram Tyres Theft: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में चोरों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. यहां चोरों ने एक ही रात में एक दो नहीं, बल्कि 6 गाड़ियों के टायर और रिम गायब कर दिए. चोरों ने इस तरह से वारदात को अंजाम दिया कि किसी को भनक तक नहीं लगी. अगले दिन गाड़ियों ने मालिक अपनीअपनी कारें देखी तो वह काफी हैरान रह गए. उन्होंने देखा कि उनकी महंगी कारें ईंटों के सहारे खड़ी थीं. टायर और रिम गायब थे.

गुरुग्राम में चोरों का आतंक! एक ही रात में 6 कारों के रिम-टायर चोरी, ईंटों पर खड़ी मिली लग्जरी कारें
गुरुग्राम में चोरों का आतंक! एक ही रात में 6 कारों के रिम-टायर चोरी, ईंटों पर खड़ी मिली लग्जरी कारें

जानकारी के अनुसार, यह पूरी वारदात गुरुग्राम के सेक्टर93 की है. यहां चोरों के एक गिरोह ने जैक लगाकर ब्रेजा और विक्टोरिस जैसी 6 महंगी गाड़ियों के रिम सहित टायर गायब कर दिए. अगले दिन जब कार के मालिकों ने ईंटों पर खड़ी गाड़ियों को देखा तो तुरंत घटना की जानकारी सेक्टर93 थाने की पुलिस को दी. हैरानी की बात है कि रिमटायर चोरी की घटना थाने से महज 500 से 600 मीटर पर हुईं और पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लगी.

पुलिस की कार्यशैली पर उठे हुए सवाल

इलाके में लगातार बढ़ती चोरियों को देखते ही स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है. उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं. वह रात में पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, ताकि चोरी की वारदात को कम किया जा सके. टायररिम चोरी मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चारों की तलाश शुरू कर दी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, जिससे चोरों की पहचान की जा सके.

6 गाड़ियों के रिमटायर गायब

पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात 6 गाड़ियों के रिमटायर चोरी होने की वारदात सामने आई है. मामले में एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि इस तरह की घटनाएं गुरुग्राम सहित पूरे NCR में बेहद आम हो गई हैं. इससे आम लोग काफी परेशान हैं. अब देखने यह होगा कि गुरुग्राम सेक्टर93 थाने की पुलिस कब तक चोरों को गिरफ्तार करती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply