CricketIndiaTrending

टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, शीर्ष पर है 1931 विकेट लेने वाले गेंदबाज

टेस्ट क्रिकेट को अक्सर धैर्य, तकनीक और लंबी पारियों का खेल माना जाता है, लेकिन समय के साथ इस प्रारूप की बल्लेबाजी भी बदलती गई है। एक दौर था जब टेस्ट मैच में छक्का लगाना जोखिम भरा शॉट माना जाता था, वहीं आज बल्लेबाज इसे अपनी रणनीति का नियमित हिस्सा बना चुके हैं।

टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, शीर्ष पर है 1931 विकेट लेने वाले गेंदबाज
टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, शीर्ष पर है 1931 विकेट लेने वाले गेंदबाज

इसका सबसे बड़ा उदाहरण भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल हैं। यशस्वी जायसवाल ने फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में 214 रन की पारी के दौरान 12 छक्के जड़कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की।

यशस्वी जायसवाल ने इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम के 28 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की। अकरम ने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक पारी में 12 छक्के लगाए थे। दिलचस्प है कि तेज गेंदबाज के रूप में प्रसिद्ध वसीम अकरम का यह रिकॉर्ड तीन दशक तक बना रहा।

वसीम अकरम ने अपने करियर में 257 प्रथम श्रेणी, 594 लिस्ट ए और पांच टी20 मैच खेले। इसमें उन्होंने क्रमशः 1042, 881 और 8 विकेट यानी कुल 1931 विकेट लिए। वसीम अकरम ने अपने इंटरनेशनल करियर में 104 टेस्ट और 356 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमशः 414 और 502 विकेट लिए। वसीम अकरम के नाम टेस्ट क्रिकेट में तीन शतक भी दर्ज हैं।

  • टेस्ट की 1 पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से और यशस्वी जायसवाल के नाम है। दोनों ने 1 पारी में 1212 छक्के जड़े हैं।
  • इस सूची के शीर्ष15 में न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 22 बार शामिल हैं। दोनों टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं।
  • सूची के शीर्ष 15 में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का दबदबा दिखता है। नाथन एस्टल, , क्रिस केर्न्स और टिम साउदी इस सूची में शामिल हैं।

टेस्ट में 1 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष15 बल्लेबाज

खिलाड़ी 1 पारी में बनाए
गए रन
गेंदों 4s 6s SR टीम विपक्ष मैदान मैच की तारीख
वसीम अकरम 257 363 22 12 70.79 पाकिस्तान जिम्बाब्वे शेखपुरा 17 अक्टूबर 1996
यशस्वी जायसवाल 214 236 14 12 90.67 भारत इंग्लैंड राजकोट 15 फरवरी 2024
नाथन एस्टल 222 168 28 11 132.14 न्यूजीलैंड इंग्लैंड क्राइस्टचर्च 13 मार्च 2002
मैथ्यू हेडन 380 437 38 11 86.95 ऑस्ट्रेलिया जिम्बाब्वे वाका 9 अक्टूबर 2003
ब्रेंडन मैकलम 202 279 21 11 107.44 न्यूजीलैंड पाकिस्तान शारजाह 26 नवंबर 2014
ब्रेंडन मैकुलम 195 134 18 11 145.52 न्यूजीलैंड श्रीलंका क्राइस्टचर्च 26 दिसंबर 2014
बेन स्टोक्स 258 198 30 11 130.3 इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका केपटाउन 2 जनवरी 2016
कुसल मेंडिस 245 291 18 11 84.19 श्रीलंका आयरलैंड गाले 24 अप्रैल 2023
वॉली हैमंड 336 34 10 इंग्लैंड न्यूजीलैंड ऑकलैंड 31 मार्च 1933
क्रिस केर्न्स 120 96 10 9 125 न्यूजीलैंड जिम्बाब्वे ऑकलैंड 20 जनवरी 1996
इंजमामउलहक 329 436 38 9 75.45 पाकिस्तान न्यूजीलैंड लाहौर 01 मई 2002
टिम साउदी 77 40 4 9 192.5 न्यूजीलैंड इंग्लैंड नेपियर 22 मार्च 2008
क्रिस गेल 333 437 34 9 76.2 वेस्टइंडीज श्रीलंका गाले 15 नवंबर 2010
शिमरोन हेटमायर 93 92 1 9 101.08 वेस्टइंडीज बांग्लादेश मीरपुर 30 नवंबर 2018
बेन स्टोक्स 155 214 9 9 72.42 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया लॉर्ड्स 28 जून 2023

वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल 2026 के बाद अब परीक्षा श्रीलंका में होगी वनडे ट्राई सीरीज के दौरान। इस सीरीज से पहले लिस्ट ए में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वैभव, इशान समेत चार भारतीय बल्लेबाज टॉप 10 में शामिल हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply