CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

बहन को बुरी​​​​​​ तरह पीटता था जीजा, भनक लगते​​​​​ ही आग बबूला भाई-बहन पहुंच गए ससुराल; अंधाधुंध चलाई गोलियां, मौके से फरार!.

बहन को बुरी​​​​​​ तरह पीटता था जीजा, भनक लगते​​​​​ ही आग बबूला भाई-बहन पहुंच गए ससुराल; अंधाधुंध चलाई गोलियां, मौके से फरार!.

हांसी के मॉडल टाऊन में बहन से मारपीट की सूचना मिलने पर उसके दो भाई बहन की ससुराल पहुंचे थे, लेकिन गली में जीजा और सालों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला फायरिंग तक पहुंच गया. मामला हांसी के न्यू मिनी मॉडल टाउन का है, जहां मंगलवार को एक जीजा ने अपने दो सालों पर कथित तौर पर दो गोलियां चला दीं. गनीमत रही कि दोनों भाई किसी तरह मौके से भाग निकले और बाल-बाल बच गए. आपको बता दे कि खरक पूनिया गांव निवासी जसबीर और मनदीप की बहन सरोज की शादी वर्ष 2010 में बास गांव निवासी बारू के साथ हुई थी. सरोज फिलहाल हांसी के न्यू मिनी मॉडल टाउन में रह रही थी.

पति-पत्नी के विवाद में जब हुई साले-साली की एंट्री

बताया जा रहा है कि मंगलवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. सरोज ने अपने भाइयों को फोन कर बताया कि उसके साथ मारपीट की जा रही है. सूचना मिलने पर जसबीर और मनदीप अपनी बहन के घर पहुंचे.आरोप है कि दोनों भाइयों को गेट पर देखते ही बारू भड़क गया. उसके साथ उसका भाई नरेश भी मौजूद था. दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद गली में धक्का-मुक्की शुरू हो गई.

पिस्टल से कर दी फायरिंग, आरोपी जीजा फरार

इसी दौरान आरोप है कि बारू ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दो फायर किए, जिसमें एक गोली मिस हो गई. दूसरी गोली चलाने की कोशिश के दौरान दोनों भाइयों ने उसका हाथ पकड़ लिया. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद हांसी शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

पुलिस सिरे से मामले की कर रही जांच

वहीं जसबीर ने आरोप के लगाया कि शादी के शुरुआती वर्षों के बाद बारू नशा करने लगा और सरोज के साथ मारपीट करता था. बहन के दो बच्चे भी है हांसी शहर बस स्टैंड जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मॉडल टाउन में गोली चलने की सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने अपने भाइयों को बुलाया था. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और बारू ने पिस्टल से दो फायर किए.

पुलिस के अनुसार आरोपी फिलहाल फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने दो पुलिस टीमों का गठन किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply