CrimeIndia

पादरी दंपति की हैवानियत… चोरी के शक में 8 साल की आदिवासी बच्ची को बनाया बंधक, दी रूह कंपाने वाली यातनाएं

Andhra Pradesh News: अल्लूरी सीताराम राजू जिले के जी. मदुगुला मंडल अंतर्गत धारकोंडा गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली एक बेहद अमानवीय घटना सामने आई है. यहां चोरी के महज एक मामूली शक में 8 साल की मासूम आदिवासी बच्ची को बंधक बनाकर खौफनाक तरीके से प्रताड़ित किया गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में स्थानीय लोगों और आदिवासी समाज में भारी आक्रोश फैल गया है.

पादरी दंपति की हैवानियत… चोरी के शक में 8 साल की आदिवासी बच्ची को बनाया बंधक, दी रूह कंपाने वाली यातनाएं

मिली जानकारी के मुताबिक, धारकोंडा गांव के रहने वाले पादरी जयराज और उसकी पत्नी ने इस 8 वर्षीय नाबालिग आदिवासी बच्ची को अपने घर में नौकरानी के तौर पर रखा हुआ था. हाल ही में पादरी के घर से 10,000 रुपये गायब हो गए थे. पादरी दंपति को पूरा शक था कि यह पैसे मासूम बच्ची ने ही चुराए हैं. बस इसी शक के आधार पर पादरी दंपति ने मासूमियत को ताक पर रख दिया और बच्ची को घर के भीतर ही कैद कर दिया.

गर्म इस्त्री से जलाया, महिला ने बेरहमी से पीटा

यह भयावह घटना 26 जून को तब और हिंसक हो गई जब पड़ोस में रहने वाली रूपावती नाम की एक महिला को इस प्रताड़ना में शामिल किया गया. महिला ने मासूम बच्ची को बेहद बेरहमी से पीटा और उसके नाजुक हाथों को गर्म इस्त्री से दाग दिया. इस दौरान जब महिला मासूम को बुरी तरह तड़पा रही थी, तब मौके पर मौजूद पादरी दंपति ने उसे रोकने की एक छोटी सी कोशिश तक नहीं की. पीड़ित बच्ची के परिवार का आरोप है कि पादरी दंपति ने उस महिला को रोकने के बजाय मासूम को और अधिक प्रताड़ित करने के लिए उकसाया.

डर के साए में दबा रहा सच, अब पुलिस के पास पहुंचा मामला

आरोपियों के रसूख और खौफ के कारण इस भयावह घटना को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन आखिरकार यह दर्दनाक सच सामने आ ही गया. डरेसहमे पीड़ित बच्ची के मातापिता ने हिम्मत जुटाकर स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए जांच को तेज कर दिया गया है और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply